top of page

Ujjain News: रेन बसेरा की छत का प्लास्टर गिरने से हडकंप

उज्जैन| कल देर रात देवास गेट बस अड्डे के रेन बसेरा की छत के एक हिस्से का प्लास्टर अचानक गिर गया| गनीमत यह रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ| घटना में दो लोग घायल हुए जिन्हें समय रहते जिला चिकित्सालय पहुँचा दिया गया|


श्रावन माह में उज्जैन में बाहरी श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है| उज्जैन नगर पालिक निगम की ओर से शहरी क्षेत्र में छह स्थानों पर रेन बसेरा बनाए गए हैं, जहाँ कम कीमत पर लोगों के ठहरने की व्यवस्था रहती है| लेकिन इस हादसे के बाद यह देखने में आया है कि इन स्थानों का रख रखाव ठीक से नहीं हो पा रहा है|

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page