top of page

Ujjain News : सिंहस्थ 2028 ट्रैफिक रूट एवं यातायात प्रबंधन को लेकर उज्जैन पुलिस की बैठक

सिंहस्थ पर्व के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत प्रस्तावित ट्रैफिक रूट एवं समग्र यातायात प्रबंधन योजना के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


बैठक में राकेश गुप्ता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन, नवनीत भसीन पुलिस उपमहानिरीक्षक उज्जैन, प्रदीप शर्मा पुलिस अधीक्षक उज्जैन, ट्रैफिक नगर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सिंहस्थ हेतु निर्धारित ट्रैफिक रूट, डायवर्जन प्लान, पार्किंग व्यवस्था, आपातकालीन मार्ग, वीआईपी मूवमेंट तथा भीड़ नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा सभी व्यवस्थाओं को सुचारू, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने हेतु विभागों के मध्य समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा आमजन से सहयोग की अपील की गई है, ताकि पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page