top of page

Ujjain News : रौशन कुमार सिंह ने किया सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार नागरिकों की सुविधा दृष्टिगत नगर निगम के मार्ग चौड़ीकरण के कार्यो को गुणवत्‍ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करना है। इसी तारतम्य में गुरुवार सुबह कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने नगर निगम के मार्ग चौड़ीकरण के कार्यो का निरीक्षण कर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशों का अक्षरश: पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर सिंह ने कार्यों को तीव्र गति से समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों में निर्धारित मापदंडों अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने सबसे पहले मंछामन मार्ग, कोयला फाटक से कंठाल चौराहा और खजूर वाली मस्जिद से केडी गेट चौराहे तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने सड़क चौड़ीकरण कार्य करने वाले संबंधित ठेकेदार को कार्य समय सीमा में कार्य योजना अनुसार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने नगर निगम के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी निर्माण कार्य स्थल पर उपस्थित रहकर कार्य की गति बढ़ाने के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अब प्रगतिरत कार्यों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है इसके लिए जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।


निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page