top of page

Ujjain News: एफआईआर दर्ज न होने से नाराज साध्वी

उज्जैन। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने से नाराज साध्वी ने भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के बाहर आत्मदाह किए जाने की चेतावनी दी है। साध्वी का कहना था कि शिवराज के राज में साधु संतों की सुनवाई नहीं हो रही है।



उज्जैन पुलिस पर उक्त आरोप लगाते हुए प्रेस क्लब पर आयोजित पत्रकार वार्ता में साध्वी संगीता (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उनके साथ चार-पांच दिन पहले कहार वाड़ी स्थित आश्रम में मारपीट की घटना हुई थी। इसकी शिकायत उन्होंने महाकाल थाने में की थी। पुलिस ने तीन संतों के खिलाफ मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया था। जबकि साध्वी का कहना है कि उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी, लेकिन पुलिस छेड़छाड़ की धारा में मामला दर्ज नहीं कर रही है।


24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं तो...


शुक्रवार शाम को साध्वी ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए बताया कि इस मामले में वह गृह मंत्री से भोपाल जाकर शिकायत कर चुकी है। लेकिन, फिर भी सुनवाई नहीं हो रही है। नाराज साध्वी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 24 घंटे के अंदर दोषी संतों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया तो मैं भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास के आगे आत्मदाह करूंगी।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page