
उज्जैन। महाकाल विस्तारीकरण योजना के काम शुरू होने के बाद से महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति दर्शन व्यवस्था में बदलाव को लेकर लगातार प्रयोग करने के कारण चर्चाओं में रहती है। वही अब भगवान बड़ा गणेश के नाम पर जूता स्टैंड का नाम रख सुर्खियां बटोर रही है। इससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही है।
पिछले लगभग 3 साल से महाकाल मंदिर क्षेत्र में महाकाल विस्तारीकरण योजना के काम चल रहे हैं। इसके कारण मंदिर के चारों और लंबे समय से खुदाई और निर्माण कार्य होने से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति भी बीते 3 वर्षों में दर्जनों बार मंदिर में प्रवेश की व्यवस्था में बदलाव कर चुकी है। इससे हर बार श्रद्धालुओं को दर्शन में समस्या आती रही है। श्रावण मास में भी महाकाल दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को चार धाम मंदिर के सामने पार्किंग क्षेत्र से होकर महाकाल लोग होते हुए फैसिलिटी सेंटर से तीन बार झिग झैक में घुमा कर प्रवेश दिया जा रहा है। इस कारण श्रद्धालुओं को दर्शन में डेढ़ से 2 घंटे का समय लग रहा है। वहीं दूसरी ओर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ा गणेश मंदिर क्षेत्र में जूता स्टैंड बनाया है। लेकिन लोगों को इसके नाम से आपत्ति है। श्रद्धालुओं का कहना है कि महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा जूता स्टैंड का नाम ही भगवान बड़ा गणेश के नाम पर रख दिया गया है। जो आपत्तिजनक है तथा सनातन धर्म में प्रथम पूज्य आराध्य भगवान श्री गणेश के नाम का अपमान है। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति में जहां एक और प्रशासन की ओर से स्वयं जिला कलेक्टर अध्यक्ष है तथा समिति सदस्यों में महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी भी शामिल है। इसके बावजूद उन्होंने भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया। जानू का कहना है कि आश्चर्य की बात है। इतना ही नहीं प्रदेश में भाजपा की सरकार है और नगर सरकार में भी भाजपा का बोर्ड है। भाजपाई भी इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं में आक्रोश है और उन्होंने तत्काल महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति से जूता स्टैंड के साथ भगवान बड़ा गणेश के नाम को हटाने की मांग की है।