
13 Aug 2023
राष्ट्रभक्ति के साथ छाएगा महाकाल भक्ति का उल्लास, तिरंगे रंग में रंगा नजर आएगा सवारी मार्ग
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर से श्रावण मास में आज सोमवार की शाम भगवान महाकाल की छठी सवारी निकलेगी। भक्तों को भगवान महाकाल के छह रूपों के दर्शन होंगे। सवारी में आज देशभक्ति के रंग भी नजर आएंगे।
भगवान महाकालेश्वर की आज शाम निकलने जा रही छठवीं सवारी में अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव, नंदी पर उमा महेश, डाेल रथ पर होलकर तथा एक अन्य रथ पर घटाटोप रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी में धर्म के साथ देश भक्ति के रंग भी नजर आएंगे। पालकी को तीन रंग से सजाया जाएगा। महाकाल सवारी में भक्त भी तिरंगा ध्वज लेकर निकलेंगे। शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर से सवारी शुरू होगी। परंपरागत मार्ग से होकर सवारी रामघाट पहुंचेगी। यहां शिप्रा नदी के जल से महाकाल का विधिवत अभिषेक पूजन किया जाएगा।
पुलिस बैंड बजाएगा राष्ट्रभक्ति की धुनें....
आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकलने वाली भगवान महाकालेश्वर की सवारी में धर्म के साथ देशभक्ति के रंग भी नजर आएंगे। राजाधिराज भगवान महाकाल की पालकी को केसरिया, सफेद फूलों के साथ हरे रंग की पत्तियों से सजाया जाएगा। सवारी में शामिल होने वाले दल केसरिया के साथ तिरंगा ध्वज लेकर निकलेंगे। पुलिस बैंड देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति देगा।
आज घटा टोप स्वरूप के होंगे दर्शन..
महाकालेश्वर मंदिर से स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले आज 14 अगस्त सोमवार को श्रावण मास में भगवान महाकाल की छठी सवारी निकलेगी। भगवान महाकाल भक्तों को छह रूपों में दर्शन देंगे। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ पर शिव तांडव, नंदी पर उमा-महेश, डोल रथ पर होलकर तथा एक अन्य रथ पर घटाटोप रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे।
शिव भक्ति और देशभक्ति का रहेगा संगम....
आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी में शिवभक्ति के साथ देशभक्ति की भावना भी दिखाई देगी। भक्त इस सवारी को लेकर विशेष तैयारी कर रहे हैं। सवारी मार्ग पर घरों पर केसरिया धर्म ध्वजा के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज भी लहराएगा। शिव भक्ति और देश भक्ति के संगम के लाखों लोग आज शाम साक्षी बनेंगे।