top of page

Ujjain News: परामर्श केंद्र में आया अजीब मामला

उज्जैन। महिला पुलिस परामर्श केंद्र में शुक्रवार को एक अजीब मामला पहुंचा। जिसमें काफी समझाइश के बाद पति अपनी दोनों पत्नियों के साथ रहने और दोनों परिवारों का खर्चा उठाने के लिए राजी हुआ।


उक्त मामले में


काउंसलिंग के बाद पति अपनी दोनों पत्नियों के साथ 15-15 दिन रहेगा। दरअसल, उज्जैन जिले की घटिया तहसील में रहने वाले एक युवक का 15 साल पहले बामोरा में रहने वाली महिला से विवाह हुआ था, जिससे उसे एक बच्चा भी है। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होने लगे और मामला तलाक के लिए कोर्ट तक पहुंच गया। इस दौरान युवक ने इंदौर में रहने वाली एक अन्य महिला से शादी कर ली। इससे भी उसे दो बच्चे हैं। 15 साल बाद कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए पहली पत्नी को पति के घर भेज दिया। इससे नाराज होकर दूसरी पत्नी अपने मायके चली गई।



पहली पत्नी अपने पति के साथ इंदौर में रहने लगी। लेकिन कुछ साल बाद दोनों के बीच फिर झगड़ा हो गया और पहली पत्नी ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना उज्जैन में कर दी। इस पर महिला पुलिस द्वारा पति और शिकायत करने वाली पत्नी को थाने बुलवाया गया। जहां पहली पत्नी अपने पति को छोड़ना नहीं चाहती थी। वहीं पति अपनी दूसरी पत्नी को छोड़ने को राजी नहीं था। इसके बाद यह मामला महिला पुलिस परामर्श केंद्र पहुंचा जहां काउंसलिंग के दौरान पति अपनी दोनों पत्नियों के साथ 15, 15 दिन रहने और दोनों परिवार का खर्चा उठाने के लिए राजी हुआ।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page