top of page

पंचकोशी यात्रा के दूसरे पड़ाव पर देर रात टेंट गिरा

4 May 2024

महिला श्रद्धालु हुई घायल, अस्पताल में भर्ती कराया

उज्जैन। पंचक्रोशी यात्रा मार्ग के दूसरे पड़ाव करोहन पर शुक्रवार की रात हजारों यात्री पहुंच गए थे और यहां बने एक टेंट पमें परिवार के साथ रात्रि विश्राम के लिए रूकी एक महिला श्रद्धालु रात में अचानक टेंट गिरने के कारण घायल हो गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार से पंचक्रोशी यात्रा की विधिवत शुरुआत हुई है, लेकिन इसके दो दिन पहले से ही हजार यात्री पंचक्रोशी के पहले पड़ाव की ओर रवाना हो गए थे। जिन्होंने एक दिन पहले यात्रा शुरु की थी, वे शुक्रवार सुबह पहले पड़ाव पिंगलेश्वर से दूसरे पड़ाव करोहन पर शुक्रवार देर शाम पहुंच गए थे। यहां श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम के लिए जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश देकर कई टेंट लगवाए थे। इनमें से एक टेंट देर रात को अचानक गिर गया और टेंट के नीचे विश्राम कर रही फतेहाबाद की महिला श्रद्धालु सजन बाई के सिर में चोंट लगने से वह गंभीर घायल हो गई थी, जिसे शुक्रवार रात में ही जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। शनिवार की सुबह परिजनों ने बताया कि टेंट गिरने के दौरान उसमें लगा लोहे का पाईप सजन बाई के सिर पर गिरा, जिससे वे घायल हो गई थी। अभी सजन बाई को जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। वह अपने दामाद तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पंचक्रोशी यात्रा पर आई है

bottom of page