top of page

Ujjain News: इधर टपका रे टपका.. उधर चला मकान पर बुलडोजर

उज्जैन। सोमवार को भगवान महाकालेश्वर की दूसरी सवारी के दौरान छत्री चौक पानी की टंकी के समीप मकान से वर्ग विशेष के शरारती तत्वों ने श्रद्धालुओं पर पानी पीकर थूका और कुल्ला किया था। इस शर्मनाक हरकत के मुख्य आरोपी का बुधवार को पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम ने कार्रवाई कर मकान के अवैध हिस्से को तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान डीजे पर अभिनेता संजय दत्त पर फिल्माया गीत- टपका रे टपका.. एक और टपका.. बजाया जा रहा था।


उल्लेखनीय है कि भगवान महाकालेश्वर की दूसरी सवारी के दौरान टंकी चौराहे पर घर के ऊपर गैलरी से श्रद्धालुओं पर थूकने और पानी का कुल्ला करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा था। बुधवार सुबह पुलिस,प्रशासन तथा नगर निगम की टीम ने ढोल धमाके तथा डीजे के साथ टंकी चौराहा पर पहुंची और मुख्य आरोपी अदनान मंसूरी के मकान पर जेसीबी लगा दी। सबक 2 से ढाई घंटे चली कार्रवाई के बाद यह मकान तोड़ दिया गया । इस बीच भारी संख्या में पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम मौजूद रही। इस दौरान पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही थी तथा टंकी चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बाकायदा ढोल धमाके और डीजे के साथ टंकी चौराहे पर घटना के मुख्य आरोपी अदनान मंसूरी के मकान तक पहुंचे। इसके बाद मकान तोड़ने की कार्यवाही शुरू की गई।



तो एक दिन बाद हो पाई कार्रवाई...


शहर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों के मकान तोड़ने की तैयारी नगर निगम तथा पुलिस प्रशासन ने मंगलवार सुबह से शुरू कर दी। परंतु इस दिन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम शहर में नहीं थे तथा वे अवार्ड लेंगे दिल्ली गए हुए थे। इस बीच नगर निगम ने घटना के मुख्य आरोपी अदनान मंसूरी के मकान के अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी कर दिया था और मुनादी भी करा दी थी। कलेक्टर के शहर लौटने के बाद बुधवार सुबह से ही पुलिस बल, राजस्थान सदा नगर निगम की गैंग और अधिकारी कार्रवाई में लग गए थे।


हरी फाटक ब्रिज के नीचे एकत्रित हुए, फ्लैग मार्च करते पहुंचे


महाकालेश्वर भक्तों पर थूकने वाले मुख्य मुख्य आरोपी के मकान को तोड़ने की कार्यवाही से पहले सुबह 9 बजे के करीब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस बल हरी फटक ओवर ब्रिज के नीचे एकत्रित हुआ। यहां से सभी फ्लैग मार्च करते हुए क्षति चौक पहुंचे। कार्रवाई से पहले ही चारों और पुलिस बल तैनात कर दिया गया था तथा टंकी चौराहे की ओर आने वाले मार्गों को बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया था। सुबह से नगर निगम की गैंग तथा अधिकारी भी निगम कंट्रोल रूम पर कार्रवाई के लिए तैयार नजर आ थे।


एक नजर थूकने की हरकत से लेकर कार्रवाई तक पर



भगवान महाकालेश्वर की दूसरी सवारी के दौरान सोमवार को उस समय बड़ा बवाल मच गया, जब टंकी चौराहा के समीप मकान की गैलरी से वर्ग विशेष के कुछ लोगों ने बोतल से पानी पीकर सवारी पर थूकना शुरू कर दिया। ऐसे में जब कुछ लोगों ने सवारी पर थूक रहे लोगों को ऐसा करने से मना किया, उसके बावजूद भी यह लोग नहीं माने। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया, जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी-कार्यकर्ता थाने पहुंचे और थूकने वालों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने का प्रकरण दर्ज करवाया था। इस मामले में इंदौर के पार्षद और विधायक ने सक्रियता दिखाई थी।


एक आरोपी जेल में, दो बाल सुधार गृह में


एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने इस मामले में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था कि बाबा महाकाल की सवारी के दौरान ढोल-नगाड़े बजाने वालों ने पानी पीकर थूकने वाले समुदाय विशेष के लोगों का वीडियो बनाया था। उसके आधार पर खाराकुआं थाने में विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध लोगों को अभिरक्षा में लिया गया है।इसके बाद मंगलवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से एक आरोपी अदनान मंसूरी को जेल भेज दिया गया है तथा दो नाबालिग आरोपियों को बाल- किशोर संरक्षण गृह में भेजा गया है।


तो जेसीबी हटा पोकलेन मशीन लगानी पड़ी..


मकान तोड़ने की कार्रवाई के दौरान आरंभ में नगर निगम द्वारा जेसीबी को लगाया गया। परंतु यह 3 मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से तक नहीं पहुंच पा रही थी। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने पोकलेन मशीन मंगाई और फिर एक-एक कर मुख्य आरोपी के तीन मंजिला मकान के अवैध हिस्सों को धराशाई किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के परिजनों के चेहरे उतरे हुए थे। अबे जैसा तोड़ने से पहले नगर निगम की गैंग द्वारा मकान में रखे सामान को भी हटाया गया। कार्रवाई के बाद तत्काल नगर निगम की टीम ने मलवा भी हटाया। शाम 4 बजे तक इस रास्ते पर आवागमन शुरू हो गया था।



शरारती तत्वों के लिए कार्रवाई बनेगी मिसाल..


महाकालेश्वर की सवारी के दौरान श्रद्धालुओं पर थूकने वाले आरोपी के मकान पर जब पुलिस प्रशासन का बुलडोजर चला तो जानकारी लगने पर लोग कार्रवाई देखने के लिए बड़ी संख्या में छत्री चौक पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने चारों ओर सख्त पहरा लगा रखा था। लोग दूर से इस कार्रवाई को होते देख रहे थे। वहां मौजूद अधिकांश लोगों में यह चर्चा थी कि अब आगे से भगवान महाकालेश्वर की सवारी के दौरान इस तरह की हरकत करने से पहले शरारती तत्व इस कार्रवाई को याद रखेंगे। यह कार्रवाई हर उस शरारती तत्व के लिए मिसाल रहेगी जो धार्मिक नगरी उज्जैन के सौहार्दपूर्ण वातावरण को खराब करने की फिराक में रहते हैं।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page