
उज्जैन। बाबा महाकाल की दूसरी सवारी रामघाट से वापस परंपरागत मार्ग से मंदिर लौट रही थी। तभी छतों पर खड़े कुछ युवको ने श्रद्धालुओं पर थूकना शुरू कर दिया। मामला सामने आने पर हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता खाराकुआं थाने जा पहुंचे। तीन युवको को हिरासत में लिया गया है।
बताया जा रहा है कि बाबा महाकाल की पालकी रामघाट से ढाबा रोड होते ही टंकी चौकी की ओर आ रही थी। मार्ग पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। इसी बीच छतों पर खड़े तीन युवको ने श्रद्धालुओं पर थूकना शुरू कर दिया। जिसका विरोध होने पर युवक छत पर छुप गये। कुछ लोगों ने मोबाइल से युवको का वीडियो भी बनाया। मामले की जानकारी लगने पर हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता एकत्रित हो गये और मामला खाराकुआं थाने पहुंचा। जहां एएसपी आकाश भूरिया, सीएसपी सचिन परते पहुंचे और मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस छत से युवको ने हरकत की थी, पुलिस ने वहां पहुंचकर तीन युवको को हिरासत में लिया है। एएसपी का कहना था कि मामले में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। तीन युवको की जानकारी सामने आई है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।