top of page

Ujjain News: टावर चौक पर रात 3 बजे एवरफ्रेश की दुकान पर चोरों का धावा

उज्जैन। शहर में चोरी की वारदात नहीं थम रही है। प्रतिदिन सुबह होते ही किसी दुकान का तो किसी मकान का ताला टूटना सामने आ रहा है। चोर इतने शातिर है कि परिवार के घर में होने के बावजूद सेंध लगा रहे हैं। बीती रात टावर चौक पर एवरफ्रेश एंड नमकीन दुकान में चोरी होना सामने आया है।


माधव नगर थाना क्षेत्र से डेढ़ किलोमीटर दूर टॉवर चौक के पास काफी जैन नमकीन एण्ड एव्हर फ्रेश दुकान पर बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। साईनाथ कॉलोनी में रहने वाले राजेन्द्र जैन आज सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर के दो ताले कटे हुए पाए। दुकान के बाहर चाबी का गुच्छा, आरी पड़ी थी। शटर खोलने पर सामान बिखरा हुआ मिला। गल्ला भी दुकान के बाहर पड़ा था। चोरों ने रात में वारदात को अंजाम देते हुए 10 हजार रुपए नगद, काजू बादाम के पैकेट, अचार की बोतलें और अन्य खाद्य सामग्री चोरी कर ली थी। चोरों ने दुकान में लगे 3 सीसीटीवी कैमरों के साथ भी छेड़छाड़ की और डीवीआर अपने साथ ले गए। वारदात का पता चलने पर माधवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट सुराग तलाशने में जुटे हुए हैं। पुलिस टॉवर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। माना जा रहा है कि वारदात में तीन से चार बदमाश शामिल हो सकते हैं। चोरों ने आगर रोड शिव शक्ति नगर में भी महिला अभिभाषक कविता साहू के मकान में वारदात को अंजाम दिया। कविता परिवार के साथ दो मंजिला मकान में रहती हैं रात को सभी नीचे सो रहे थे बदमाशों ने ऊपरी मंजिल पर बने कमरे का दरवाजा तोड़कर हजारों रुपए कीमत के आभूषण और बर्तन चोरी कर रही है। चिमनगंज थाना पुलिस में मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

-----------------

परवाना नगर में तोड़ी मकान की खिडक़ी

-----------------

नीलगंगा थाना क्षेत्र के परवाना नगर में हुई चोरी की शिकायत सुशीला पति नेमनदास 72 वर्ष ने दर्ज कराई है। उनका कहना था कि रात में वह पति और बेटे के साथ सो रही थी। सुबह नींद खुलने पर पता चला कि घर का सामान बिखरा हुआ है। दरवाजा देखने पर बंद था, पति और बेटे को नींद से जगाया। अलमारी में रखे 25 हजार रूपये और मोबाइल के साथ कुछ सामान गायब था। रात में चोरों ने खिडक़ी तोडक़र वारदात की है। घर में कैमरे लगे है, लेकिन चोर डीवीआर भी अपने साथ ले गये। टीआई तरुण कुरील का कहना था कि मामले में आसपास क्षेत्र के कैमरे को देखा जा रहा है। संभावना है कि नशा करने वालों ने वारदात को अंजाम दिया है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page