
उज्जैन। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कूमट के मुख्य आतिथ्य में तीन दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 28 जनवरी से किया। मप्र राज्य ग्रामीण आजीविक मिशन अंतर्गत गठित स्व सहायता समूह सदस्यो के माध्यम से संचालित सुगमता महिला फॉर्मर प्रॉड्यूसर कंपनी एवं सहयोगी संस्था एफडब्यूडब्यूबी (FWWB) द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र जिला उज्जैन में आलू की फसल मे समस्या, समाधान एवं कृषि के नवीन यंत्रों पर 3 दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त प्रशिक्षण में स्व सहायता समूह सदस्यों को आलू की फसल में आने वाले समस्या उनके बचाव एवं आलू से बनाए जाने वाले उत्पादों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है साथ ही कृषि के आधुनिक यंत्रों की प्रदर्शनी एवं उनके उपयोग पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमट द्वारा स्व सहायता समूह सदस्यो को आजीविका के विभिन्न पहलुओं एवं कृषि से आय बढ़ाने के लिए आलू प्रसंस्करण कर विभिन्न उत्पाद बनाए के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में म प्र राज्य ग्रामीण आजीविक मिशन के डीपीएम अमित ब्रिजवानी, यंग प्रोफेशनल विनोद भीमावद, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ ए के दीक्षित, डॉ रेखा तिवारी, डॉ सविता सिंह, डॉ मोनी सिंह एवं समस्त वैज्ञानिकगण, संस्था के कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र सिंह परमार, उपसंचालक कृषि उमेश सिंह तोमर, परियोजना संचालक आत्मा केन , केन्द्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान बुधनी से अनीश कुमार मालवीय, मोहन एवं सुगमता महिला फॉर्मर प्रॉड्यूसर कंपनी के शेयर धारक आदि उपस्थित रहे।