
भारतीय जनता पार्टी उज्जैन नगर द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन में नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। यह आयोजन जिला प्रभारी बजरंगलाल पुरोहित, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, संभाग प्रभारी राजीव खंडेलवाल के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि उक्त जिला कार्यशाला विभिन्न विषयों के साथ सम्पन्न हुई। कार्यक्रम से पूर्व सभी कार्यकर्ताओं का पंजीयन किया गया। कार्यशाला में सर्वप्रथम भारत माता व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन कर दीप प्रज्वलन के साथ प्रथम सत्र का शुभारंभ किया गया।
प्रशिक्षण कार्यकर्ताओ को अनुशासित बनाता है - जिला प्रभारी बजरंगलाल पुरोहित ने पार्टी की रीति नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो समय-समय पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर लगाकर उन्हें प्रशिक्षित करती है। आगे उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओ के लिए जरूरी है। जिससे कार्यकर्ताओ को गढ़ने का कार्य किया जाता है। एक अनुशाषित कार्यकर्ता के लिए प्रशिक्षण वर्ग जरूरी है। आगे उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। संभागीय प्रभारी राजीव खंडेलवाल ने संगठन के मण्डल वर्ग पर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने मंडल में होने वाले प्रशिक्षण वर्गों की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया।

प्रशिक्षण शिविर को मण्डल एवं बूथ स्तर तक उतारा जाएगा- संजय अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे कहा कि इस प्रशिक्षण अभियान को मण्डल एवं बूथ स्तर तक उतारा जाएगा। प्रत्येक मण्डल में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जायेंगे। जिसमें मंडल के पदाधिकारी के साथ-साथ वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व जिले व क्षेत्र के समस्त भाजपा पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।
पंच परिवर्तन का उद्देश्य भारत को मजबूत, समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाना है।
वही दूसरे सत्र में विशेष अतिथि रहे प्रशिक्षण वर्ग के संभाग प्रभारी राजीव खंडेलवाल ने पंच परिवर्तन पर अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि पंच परिवर्तन एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य समाज में व्यापक परिवर्तन लाना है। जिसका लक्ष्य भारत को एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है। पंच परिवर्तन के पांच मुख्य पहलू हैं। जिसमे पहला सामाजिक समरसता, दूसरा कुटुंब प्रबोधन, तीसरा पर्यावरण संरक्षण, चौथा स्वदेशी तथा पांचवा नागरिक कर्तव्य।

कार्यशाला को विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने भी सम्बोधित किया। अभियान जिला संयोजक आनंद सिंह खींची ने पीपीटी के माध्यम से कार्यशाला में करणीय कार्यों को बताया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल जाटवा, प्रशिक्षण के संभाग सह प्रभारी अमित श्रीवास्तव, ओम जैन, अशोक प्रजापति, कमल बैरवा, अनिल शिंदे, सुहास वैद्य, अशोक केथवास सहित जिला पदाधिकारी, पार्षद, मण्डल अध्यक्ष, विधानसभा व मण्डल प्रभारी, मण्डल महामंत्री आपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण प्रभारी आनन्दसिंह खींची ने किया। आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनल जोशी ने माना।