top of page

Ujjain News : देर रात निरीक्षण पर निकले निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, ठेकेदार पर लगाई पेनल्टी

ree

उज्जैन सिंहस्थ महापर्व 2028 का समय बहुत ही नजदीक आ रहा है, एक एक दिन सिंहस्थ के कार्यों को करने के लिए कम हो रहा हैं नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख आंतरिक मार्गों का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है, जिसमें अब तेजी लाने की बहुत ही आवश्यकता है उक्त निर्देश निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा द्वारा सोमवार को रात्रि 01.30 बजे निगम अधिकारियों के साथ मार्ग चौड़ीकरण कार्यों के निरीक्षण के दौरान दिए गए


निगम आयुक्त द्वारा सर्वप्रथम मंछामन से हरिफाटक ब्रिज तक नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत राशी रुपए लगभग 7.5 करोड़ की लागत से किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया इसके पश्चात खजूर वाली मस्जिद से केडी गेट, तेलीवाड़ा चौराहा, कंठाल से निजातपुरा तक रात्रि में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया एवं निर्देशित किया गया की रात्रि में भी संबंधित कार्य के ठेकेदार द्वारा पृथक से टीम लगाते हुए कार्यों को करेइसके लिए संसाधन और मेन पावर बढ़ाए जाकर कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक जो समय सीमा निर्धारित की गई है उसमें पूर्ण करें

ree

आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया की जिन साइडों पर मार्ग चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है वहां पर बड़ा सा फ्लेक्स एवं बोर्ड लगवाया जाए जिस पर संबंधित कार्य की जानकारी, कार्य की लागत, ड्राइंग डिजाइन एवं पूर्ण करने की अवधि अंकित होना चाहिए ताकि क्षेत्र के नागरिकों को कार्य की जानकारी मिल सके, तेलीवाड़ा साइट पर निरीक्षण के दौरान देखने में आया कि संबंधित कार्य के ठेकेदार द्वारा रात्रि में कार्य नहीं किया जा रहा है जिस पर पेनल्टी लगाई जाने के निर्देश दिए गए


निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, अधीक्षण यंत्री संतोष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री पीयूष भार्गव, सहायक यंत्री डीएस परिहार, राजकुमार राठौर, उपयंत्री मुकुल मेश्राम, राजेंद्र रावत, प्रवीण वाडिया एवं संबंधित कार्य के ठेकेदार उपस्थित रहे

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page