top of page

देश का बजट विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला एतेहासिक रोडमैप है : अनिल जैन कालूहेड़ा

उज्जैन। यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्ध करने वाला एक ऐतिहासिक रोडमैप है। यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होने वाला है, यह बात विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने देश के आम बजट पर प्रतिक्रिया देते होते हुए कही। भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पर बजट का सीधा प्रसारण देखा गया इस अवसर पर डॉ सत्यनारायण जटिया, निगम सभापति कलावती यादव, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे ।


विधायक कालूहेड़ा ने कहा बजट में गरीब, किसान, युवाओं एवं महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रावधान किये गये है। यह बजट देश के विकास को और अधिक गति देगा तथा भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक अर्थव्यवस्था में उच्च स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


विधायक ने कहा ​इस बजट की भव्यता इसके आंकड़ों में स्पष्ट दिखाई देती है। सरकार ने 53,47,315 करोड़ रुपये के कुल व्यय का लक्ष्य रखा है, जो देश के सर्वांगीण विकास की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, साथ ही, वित्तीय स्थिरता को प्राथमिकता देते हुए राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 4.3 प्रतिशत तक सीमित करने का ऐतिहासिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो संतुलित विकास की दिशा में यह एक बहुत बड़ा कदम है। उन्होंने कहा बजट में राज्यों को संसाधनों के हस्तांतरण के लिए 25,43,769 करोड़ रुपये का विशाल प्रावधान किया गया है, साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास हेतु 12,21,821 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आवंटन भारत की सड़कों को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस जन-कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के ओजस्वी नेतृत्व में ये बजट मध्य प्रदेश को 'आत्मनिर्भर' और 'विकसित राज्य' बनाने की दिशा में निर्णायक गति प्रदान करेगी। जानकारी उज्जैन भाजपा मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने उपलब्ध कराई।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page