top of page

उज्जैन। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार रूप देने वाला बजट है, यह बजट समावेशी विकास एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है, यह बात भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कही।
संजय अग्रवाल ने कहा बजट में बजट में बिना किसी अतिरिक्त टैक्स के छोटे करदाताओ के लिए टैक्स प्रक्रिया आसान की गई है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी क्षेत्र के विकास, पर्यटन, उद्योग, रेलवे, स्वास्थ्य के लिए उचित प्रावधान किये गए है।
भाजपा जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने इस एतेहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है। जानकारी उज्जैन भाजपा मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने उपलब्ध कराई।
bottom of page