
उज्जैन| उज्जैन में बदमाशों के होसले ऊंचाईयों पर हैं, उन्हें पुलिस प्रशासन का कोई भय नहीं है| आज महाकाल लोक के सामने दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ, जिससे वहाँ अफरा तफरी मच गई| इस विवाद में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया| मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है।
सूत्रों के अनुसार मामला नगर निगम की कारवाही से जुड़ा बताया जा रहा है | नगर निगम की अतिक्रमण हटाने पहुंची गैंग को लेकर एक पक्ष ने दुसरे पर शंका के आधार पर हमला किया| प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक चाकू लगने से घायल हुआ है जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है|
इस विवाद के कारण महाकाल लोक देखने आए यात्री यहाँ वहाँ भागते हुए दिखे| बाहरी यात्रियों के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है| वहाँ ड्यूटी पर तैनात पुलिस और ट्राफिक के जवान बीच बचाव करने का प्रयास करते रहे| विवाद में शामिल दोनों पक्षों के लोग फूल प्रसादी की स्टॉल लगाते हैं|