top of page

Ujjain News: उत्तर प्रदेश की युवती का महाकाल लोक में हंगामा

उज्जैन। महाकाल लोक में बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश से आई युवती ने हंगामा किया और सुरक्षा कंपनी के सुपरवाइजर को थप्पड़ मार दिया। युवती को सुरक्षा कंपनी की महिला कर्मचारियों ने पकड़ा और थाने लेकर पहुंची पुलिस ने युवती के खिलाफ मारपीट और प्रतिबंधात्मक धारा में प्रकरण दर्ज किया है।


बताया जा रहा है कि सुबह 6:30 बजे के लगभग महाकाल लोक में एक युवती पहुंची थी| उसने वीआईपी पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को लेकर वहां ड्यूटी कर रहे क्रिस्टल कंपनी के सुरक्षा कर्मियों से बहस बाजी शुरू कर दी। सुरक्षा कर्मियों ने युवती से उसका परिचय पूछा तो उसने हंगामा शुरू कर दिया मामले की जानकारी लगते ही सुपरवाइजर अंकित पाठक और महाकाल लोक कंट्रोल रूम की ऑपरेटर पूजा गोयल मौके पर पहुंची और युवती को समझने का प्रयास किया| इस दौरान युवती ने सुपरवाइजर अंकित को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद बमुश्किल महिला सुरक्षा कर्मियों ने युवती पर काबू पाया और उसे महाकाल थाने लेकर पहुंचे जहां मामले की शिकायत कंट्रोल रूम ऑपरेटर पूजा गोयल की ओर से युवती के खिलाफ दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में मारपीट की धारा और प्रतिबंधात्मक धारा में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार युवती जाह्नवी पांडे उत्तर प्रदेश लखनऊ की रहने वाली है और अकेली महाकाल दर्शन करने के लिए आना बता रही है| उसकी दिमागी स्थिति भी ठीक नहीं लग रही है परिजनों से संपर्क किया गया है बताया जा रहा है कि युवती के पिता नेवी में पदस्थ है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page