top of page

Ujjain News: चोरी करने से मना किया तो पत्नी के गालों पर ब्लैड मारी

उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के सम्राट नगर में रविवार सुबह 5 बजे के लगभग पति ने पत्नी के दोनों गाल पर ब्लैड से वार कर घायल कर दिया। पत्नी ने उसे चोरी करने से मना किया था। इसी बात को लेकर शनिवार रात फोन पर उसका पत्नी से विवाद भी हुआ। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।



पुलिस ने बताया सम्राट नगर में रहने वाली जैनब बी पर रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे उसके पति अंसार अली ने ब्लैड से हमला कर दिया। अंसार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है घटना के बाद से वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। महिला के भाई इस्लाम ने बताया कि बहन का विवाह 6 महीने पहले ही नागझिरी के रहने वाले अंसार से किया था। वह पहले भटियारे का काम करता था लेकिन कुछ दिनों से चोरी करने लगा। कुछ दिन पहले वह तीन मोबाइल चुराकर लाया था। इस बात को लेकर शनिवार को फोन पर अंसार को समझाइश दी थी। तो वह विवाद करने लगा बहन को गालियां देने लगा। रविवार की सुबह अचानक अंसार सम्राट नगर में घर के नीचे आकर चिल्लाने लगा।उसकी आवाज सुनकर घर के बाहर देखा तो पता चला कि वह हंगामा कर रहा था। बहन जैनब ने दरवाजा खोलकर उसे अंदर बुलाया तो वह नहीं आया और दरवाजे के बाहर ही पत्नी जैनब पर उसने ब्लैड से हमला कर दोनों गाल काट दिए। जैनब के गालों पर गहरी चोंट आई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया और जिला अस्पताल में महिला को उपचार दिया जा रहा है। रविवार देर शाम तक आरोपी पति की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई थी।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page