top of page

Ujjain News: सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले युवक को भेजा भैरवगढ़ जेल

उज्जैन। बाबा महाकाल की दूसरी सवारी में सोमवार को तीन युवकों ने छत पर खड़े होकर सवारी मार्ग से गुजर रही भजन मंडली पर थूकने और पानी का कुल्ला कर सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने आने का कृत्य किया था। तीनों को पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से एक को भैरवगढ़ जेल और 2 को नाबालिग होने पर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।


श्रावण मास में बाबा महाकाल की दूसरी सवारी सोमवार शाम 4 बजे महाकाल मंदिर से निकाली गई थी। रामघाट पर पालकी का पूजन होने के बाद सवारी वापस शाम 6:30 बजे के लगभग मंदिर लौट के लिये रवाना हुई। बाबा की पालकी के आगे भजन मंडलियां ढोल नगाड़े बजाती चल रही थी। इस दौरान टंकी चौराहा पर सुपर गोल्ड बेकरी के पास बिल्डिंग के टेरेस पर खड़े तीन युवको ने भजन मंडली के सदस्यों पर थूकने का प्रयास किया, एक युवक ने बोलत से पानी मुंह में भरा और कुल्ला कर दिया। सवारी में शामिल सावन पिता सुनील लोट अपने दोस्त योगेश बागमार, अजय खत्री, योगेश, लव धोलपुरे, शैलू यादव और अन्य लोगों को बताई। युवको की हरकत देख मासूम जैसवाल ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया। सावन लोट साथियों के साथ खाराकुआं थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने सावन की शिकायत पर मामले में तीनों युवकों के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बगाड़ने की धारा 295 ए, 153 ए, 296 और 505 भादवि में मामला दर्ज किया और कुछ देर में ही तीनों को हिरासत में ले लिया। दो नाबालिग होना सामने आए हैं। मंगलवार दोपहर तीनों को पुलिस न्यायालय लेकर पहुंची थी जहां से एक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भैरवगढ़ भेजा गया। दोनों नाबालिक बाल संरक्षण गृह में रहेंगे।

———-

नगर निगम में खंगाले मकान के दस्तावेज

———-

श्रावण मास में बाबा महाकाल की नगरी पूरी तरह से आस्था से भरी हुई दिखाई दे रही है। प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु मंदिर और सोमवार को निकलने वाली सवारी में पहुंच गए हैं। इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द को कुछ शरारती तत्वों द्वारा बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पहली सवारी में हरसिद्धि पाल पर श्रद्धालुओं के बीच दो से तीन पत्थर फेंके गए थे। दूसरी सवारी में भजन मंडली पर थूकने का मामला सामने आया। जिस बिल्डिंग से तीनों युवकों द्वारा करतूत को अंजाम दिया गया उस बिल्डिंग के नगर निगम द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। मकान निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया गया है दस्तावेजों में गड़बड़ी होने पर निगम की टीम जमींदोज करने का काम कर सकती है।

———-

3 घंटे तक थाने पर हुई नारेबाजी

———-

बाबा महाकाल की सवारी में वर्ग विशेष के युवकों की करतूत सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने खाराकुआ थाने का घेराव किया था और जमकर नारेबाजी की थी करीब 3 घंटे तक थाने पर आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाती रही रात 11:00 बजे मामला शांत हुआ। एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि युवकों को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हरकत करते हुए देख लिया था जिन्हें तत्काल ही रोका गया और हिरासत में लिया गया इस बीच कुछ संगठन के लोग शिकायत लेकर थाने पहुंच गए।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page