top of page

उज्जैन पुलिस की बड़ी कारवाही

१६-०८-२०२२/उज्जैन/मालवा हेराल्ड - आज उज्जैन पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी | सावन माह की व्यस्तता के कारण उज्जैन व आस पास के क्षेत्रों में चोरी की वारदातों में वृद्धि हुई थी | तीन थानों नानाखेड़ा, नीलगंगा, चिमनगंज और साईबर सैल की संयुक्त टीम ने कारवाही करते हुए ७ सदस्यों के गिरोह को पकड़ा | पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के निर्देश पर उज्जैन पुलिस ने ये कारवाही की | पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी क्रमांक GJ20N4692 में कुछ हतियार बंद युवक सवार हैं और वे रात्रि में तारामंडल के पास के इलाकों में डकैती डालने की योजना बना रहे है। उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) डॉ. इंद्रजीत बाकलबार के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने चड्डी बनियान धारी गिरोह के 07 सदस्यों को डकैती की योजना बनाते हुए दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया | आरोपियों के कब्जे से एक गुजरात पासिंग इको कार, एक सिक्स राउंड रिवाल्वर मय 03 राउण्ड जिंदा राउंड कारतूस, 01 खंजर, 03 चाकू, 02 तलवार तथा घर के दरवाजा तोड़ने के उपकरण प्राप्त हुए। आरोपियों के विरुद्ध थाना नानाखेड़ा पर अपराध क्रमांक 468/16.8.22 धारा 399,402 भादवि व 25 (1) (a) आर्म्स एक्ट* में दर्ज किया गया।

आरोपीगण दाहोद गुजराज के रहने वाले है तथा अंतराज्यीय अपराधी है। शुरुवाती पूछताछ में आरोपियों ने उज्जैन जिले में पिछले 10 माह में बंसत विहार, वृंदावन, हाटकेश्वर, नागझिरी, तिरुपति गोल्ड, केसरबाग और अमरनाथ ऐवेन्यू कालोनियों में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page