
उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | महाकाल लोग घूमने आए युवक की बाइक चोरी हो गई थी। बाइक का ई चालान बन गया। युवक के मोबाइल पर चालान जमा करने का मैसेज पहुंचा तो उसने यातायात पुलिस से संपर्क किया। खुद 2 दिन तक बाइक की तलाश की। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा तो इंदौर उज्जैन से चुराई चार बाइक बरामद हो गई।
---------------------------------------------------
युवक का चालान बनने के बाद हुआ खुलासा
---------------------------------------------------
4 अप्रैल को बीना से विकास कुर्मी महाकाल लोग घूमने आया था। रात में पटनी बाजार के समीप सतयुग होटल के सामने बाइक खड़ी कर वही सो गया था। रात में बदमाश उसकी बाइक चुरा कर ले गए। 26 मई को चोरी हुई बाइक का चालान पवासा क्षेत्र में ऑनलाइन बन गया। नंबर के आधार पर ई चालान विकास कुर्मी के मोबाइल पर पहुंचा। वह दोस्त संजू के साथ उज्जैन लोटा और यातायात पुलिस से संपर्क किया उसने बाइक चोरी होने की जानकारी दी और यह चालान बनने की जगह का पता किया। चलाना पवासा क्षेत्र में बना था। विकास और उसके दोस्त ने 2 दिनों तक पवासा में तलाश की। 28 मई को उसने अपनी बाइक के साथ एक युवक को पकड़ लिया। मामला पवासा थाने पहुंचने पर महाकाल थाना भेजा गया। पुलिस ने हिरासत में आए युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि बाइक चलाने के लिए उसे अपने जेसीबी मालिक ने दी है। पुलिस ने जेसीबी मालिक से पूछताछ की तो उसने एक युवक का नाम बताया और गिरवी रखने की बात कही। 2 दिन की तलाश के बाद पुलिस ने बाइक चुराने वाले बापू नगर के सोहेल और कोड़ीया बस्ती देवास गेट क्षेत्र में रहने वाले राज मकवाना को गिरफ्तार कर लिया दोनों ने पूछताछ में विकास कुर्मी की बाइक के साथ ही इंदौर उज्जैन से चुराई तीन अन्य बाइक चोरी करना भी कबूल कर लिया। महाकाल पुलिस ने चार बाइक बरामद होने पर बुधवार शाम मामले का खुलासा किया। मामले में पुलिस ने चोरी की बाइक गिरवी रखने वाले को भी आरोपी बना लिया है। टीआई मुनेंद्र गौतम ने बताया कि फिलहाल बाइक चोरों से पूछताछ की जा रही है दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बरामद की गई चारों बाइकों की कीमत 2 लाख रुपए से अधिक होना सामने आई है।