top of page

उज्जैन के सिंहपुरी क्षेत्र में अति प्राचीन बिजासन माता मंदिर

26 Sept 2022

शरद नवरात्री में ९ दिन तक लगेंगे दीपक

शुभम ताम्रकार/उज्जैन/मालवा हेराल्ड | उज्जैन के सिंहपुरी इलाके में बिजासन माता मंदिर का अति प्राचीन मंदिर है | यहां मंदिर प्रांगण में २ दीप स्तंभ हैं, जिनकी ऊंचाई लगभग २० फीट है | दोनों दीप स्तंभो को मिलाकर लगभग २११ दीपक हैं, इन स्तंभों पर दीप जलाना कठिन है | नवरात्रि के समय और खासकर अश्विन नवरात्रि के अवसर पर यहां भक्तों की विशेष भीड़ रहती है | ये 24 खंभा माता मंदिर से कुछ ही दुरी पर स्थित हैं | भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए यहां विशेष तिथियों पर पूजन करवाया जाता है |

बिजासन माता मंदिर के पुजारी पंडित अजय त्रिवेदी है | वे बताते है, इस मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है और यह मंदिर गुप्त एवं अतिरिक्त तंत्र साधना के लिए प्रसिद्ध है | उज्जैन के आध्यात्मिक और पौराणिक इतिहास की कथाओं में इस बात का विशेष वर्णन भी मिलता है, स्कंद पुराण में भी इस मंदिर का उल्लेख है | भक्तों की यह मान्यता है कि यहां स्तंभ पर दीपक लगाने से हर मन्नत पूरी होती है |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page