top of page

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने की सौभाग्यश्वर महादेव की पूजा

19 Sept 2023

देर रात से मंदिर में लगी महिलाओं की लंबी कतारें, कथा भी सुनी

उज्जैन। भाद्रपदा माह के शुक्ल पक्ष की हरतालिका तीज सोमवार को महिलाओं ने अखंड सौभाग्य व विवाह योग्य युवतियां ने उत्तम वर की कामना से निर्जल निराहार व्रत रख शिव पार्वती का पूजन कर रात्रि जागरण किया। सोमवार को सुबह से ही शहर के शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए व्रती महिलाओं की कतार लगने लगी थी।

उल्लेखनीय है कि हरितालिका तीज पर चौरासी महादेव में से एक श्री सौभाग्येश्वर महादेव के पूजन का विधान है। विश्व में केवल भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में ही सौभागेश्वर महादेव का मंदिर है। इसलिए इसकी मान्यता और अधिक बढ़ जाती है। हरितालिका तीज के दिन महिलाएं रात 12 बजे से ही मंदिर में दर्शन हेतु कतार में लग गई थी। सुबह होते-होते कतार बढ़ने लगी। महिलाओं ने मंदिर में भगवान का पंचामृत अभिषेक कर पूजा की।


मान्यता है कि सौभाग्येश्वर महादेव अखंड सौभाग्य प्रदान करते हैं।


प्रतिवर्ष हजारों महिलाएं हरतालिका तीज पर करती है पूजन


हरतालिका तीज पर्व सोमवार को मनाया गया।इस बार भी रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि 12 बजे मंदिर के पट खुले। इसके बाद पुजारियों ने भगवान का पंचामृत अभिषेक कर पूजा अर्चना की। आरती के बाद आम दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ, जो सोमवार रात 12 बजे तक लगातार जारी रहा। सौभाग्यायेश्वर महादेव मंदिर में पूजन अर्चन के साथ ही महिलाओं ने हरितालिका तीज की कथा भी सुनी।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page