top of page

उन्हेल स्कूलों में कालाबाजारी, नगर में किताब और कापी के नाम पर अभिभावकों से की जा रही है अंधाधुंध वसूली

उन्हेल/मुरलीदास बैरागी/मालवा हेराल्ड | मध्यप्रदेश उज्जैन जिले के उन्हेल नगर के आसपास अधिकांश संचालित निजी विद्यालयों में इन दिनों कापी किताब के नाम पर अभिभावकों से मनमाना राशि वसूली जा रही है | हर विद्यालय की अपने अपने ब्रांड के किताब एवं स्कूल यूनिफार्म है, हर साल यह ब्रांड बदला जा रहा है | ताकि अभिभावकों को हर हाल में या तो विद्यालय से किताब खरीदनी पढ़ें या विद्यालय द्वार बताएं गए दुकान से किताब लेना पड़े | अब हद तो यह हो गई है कि कापी भी स्कूल की मर्जी से लेना पड़ रहा है | विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षा को व्यवसायिक रूप दिया जा रहा है, बच्चों को पढ़ाने के एवज में अभिभावकों से मनमानी फीस, महेंगी किताबें के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है | जिससे अभिभावक परेशान है | अभिभावक बताते हैं कि निजी स्कूल प्रबंधन के अंदर मानवता पूरी तरह से खत्म हो गया है | स्कूल प्रबंधन बच्चों के पढ़ाई का नाम लेकर अभिभावकों को सीधे ब्लैकमेल कर रहा है | हालत ऐसी है कि अभिभावक की अंदरूनी आर्थिक स्थिति इन दिनों बच्चों को पढ़ाई कराने में बिखर जा रहा है स्कूल संचालक निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें लगवा रहे हैं अभिभावक ना चाहते हुए भी मांगी किताबें खरीदने को मजबूर हैं निजी स्कूल प्रबंधन की मनमानी का आलम यह है कि अभिभावकों को चुनिंदा दुकानों पर किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए भेजा जाता है इतना ही नहीं कई निजी विद्यालय में तो खुद ही किताब का स्टाल लगा कर बैठ गए हैं दुकान की जगह स्कूलों में मनमाने दाम पर कांपी किताब की बिक्री अभिभावकों का कहना है कि निजी विद्यालय द्वारा ट्रांसपोर्ट के नाम पर मनमानी चार्ज स्कूल फीस के नाम पर मनमाने किताबों पर मनमानी कीमत एवं अन्य प्रकार के शुल्क लगाकर अभिभावक को आर्थिक रूप से शोषण किया जा रहा है अभिभावकों ने राज्य सरकार से निजी स्कूलों के मनमाने ढंग से फीस और अन्य शुल्क वसूली को लेकर सरकार से इसके लिए नीति बनाकर आदेश जारी करने की मांग की है उन्हेल क्षेत्र के आसपास कई निजी स्कूलों में किताबों और स्टेशनरी की खुलवाए गई है बाजार की बजाए स्कूल या स्कूल द्वारा बताए गए दुकान से ही बच्चों को सभी सामान खरीदने का फरमान है मजबूरी है बच्चों को पढ़ाना है तो किताबे कांपी आदी वहीं से ख़रीदनी पड़ेगी केवल कुछ ही दुकानों पर मिलती है यूं कहें कि दुकानों पर मिलती ही नहीं है इसी कारण स्कूल प्रबंधक के इशारों पर अभिभावक को चलना उनकी मजबूरी हो गई है कमीशन के इस खेल में प्रकाशक स्कूल संचालक विक्रेता चांदी कूट रहे हैं स्कूलों में निजी प्रकाशकों की किताबें भी हर वर्ष बदल दी जाती है इस कारण पुरानी पुरानी किताबें है लेने देने का कोई विकल्प विधि नहीं रहता है | इस तरह नगर में कमीशन का खेल चल रहा है |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page