top of page

शून्य परछाई के साथ आज रहा सबसे बड़ा दिन

उज्जैन। सूर्य के कर्क रेखा पर ल बवत होने के कारण गुरूवार दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर शून्य हुई परछाई का नजारा देखने के लिये खगोलीय घटनाओं में जिज्ञासा रखने वाले वेधशाला पहुंचे थे। जहां खगोलीय घटना के संबंध में अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त और पर्यवेक्षक दीपक गुप्ता द्वारा जानकारी दी गई।


पृथ्वी के चारों ओर सूर्य के परिभ्रमण के कारण इस बार 21 और 22 जून को सूर्य उत्तर में कर्क रेखा पर लंबवत हुआ था। 21 जून को सूर्य की क्रांति 23 अंश 26 कला 14 विकला उत्तर और 22 जून गुरूवार को सूर्य की क्रांति 23 अंश 26 कला 16.7 विकला उत्तर पर रही। गुरूवार को सूर्य की चरम स्थिति बनी और कर्क रेखा के नजदीक रहा जिसके चलते दोपहर में 12 बजकर 28 मिनट पर परछाई शून्य हो गई। इस खगोलीय घटना को देखने के लिये जीवाजीराव वेधशाला पर शंकु यंत्र के माध्यम से व्यवस्था की गई थी। दोपहर 12 बजे ही खगोलीय घटनाओं में रूची रखने वाले वेधशाला पहुंच गये थे। जहां अधीक्षक और पर्यवेक्षक ने घटना के संबंध में सभी को जानकारी देते हुये बताया कि अब आज से सूर्य का दक्षिणायन शुरू हो जायेगा। अब तक सूर्य की गति उत्तरायण थी। अगली खगोलीय घटना 23 सितंबर को होगी। जिसमें दिन और रात बराबर रहेगें। वर्ष में ऐसी घटना 2 बार होना सामने आती है। वेधशाला अधीक्षक डॉ. गुप्त ने बताया कि खगोलीय घटना परछाई के शून्य होने के साथ गुरूवार का दिन सबसे बड़ा 13 घंटे 34 मिनट का रहेगा। रात 10 घंटे 26 मिनट की होगी। शुक्रवार से दिन छोटे और राते बढ़ी होने लगेगी। 6 माह तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। उसके बाद दिन बड़े और राते छोटी होने लगेगी। वेधशाला पर वर्षभर में होने वाली सभी खगोलीय घटना जिसमें चंद्रग्रहण, सूर्यग्रहण, दिन-रात बराबर के साथ सूर्य के उत्तरायण और दक्षिणायन होने की स्थिति को समझा जा सकता है।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page