top of page

आश्रय होटल में आयोजित हुआ योग महोत्सव कार्यक्रम

4 Jun 2023

बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए

उज्जैन.दैनिक मालवा हेराल्ड | आज देवास रोड स्थित होटल आश्रय में योग महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ | इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हर उम्रवर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया | इस कार्यक्रम में पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के लोग शामिल थे |


कार्यक्रम में उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल एवं निगम सभापति कलावती यादव भी विशेष तौर पर उपस्थित रहें | इस आयोजन में शहर के सभी सभी योग गुरु उपस्थित थे | इस आयोजन में कई वक्ताओं ने योग के बारे में अपने विचार रखें |


मुख्य वक्ता ने बताया कि योग में समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए शारीरिक आसन, श्वास अभ्यास, ध्यान और नैतिक सिद्धांत शामिल हैं। योग का उद्देश्य मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य बनाना है, संतुलन, लचीलापन, शक्ति, विश्राम और मानसिक स्पष्टता को बढ़ावा देना है। इसका उपयोग अक्सर तनाव कम करने और शारीरिक फिटनेस में सुधार के साधन के रूप में किया जाता है।


योग की कई अलग-अलग शैलियाँ और दृष्टिकोण हैं, जिनमें सौम्य और ध्यान अभ्यास से लेकर अधिक गतिशील और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण रूप शामिल हैं। उन्होंने कुछ लोकप्रिय शैलियों से कार्यक्रम में आये लोगों को अवगत कराया इनमें हठ योग, विनयसा योग, अष्टांग योग, बिक्रम योग, कुंडलिनी योग आदि शामिल हैं | कार्यक्रम में कई समाज के सम्मानीय गण उपस्थित रहे |

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page