top of page

उज्जैन। मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने बीती रात युवक को पकड़ा है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया जायेगा।
नीलगंगा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक मादक पदार्थ बेचने के लिये गऊघाट शिवमंदिर के पास आने वाला है। पुलिस ने पकडऩे के लिये घेराबंदी की। कुछ देर में युवक जैसे ही वहां से गुजरा पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई। थाने लाकर पूछताछ करने पर सामने आया कि वह नशा करने वालों को बेचने जा रहा था। उसके पास से बरामद हुई 7 ग्राम से अधिक स्मैक की कीमत 75 हजार रूपये होना सामने आई है। युवक राज पिता विजय देवधरे निवासी सांईधाम कालोनी है। टीआई तरूण कुरील ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है।
bottom of page