top of page

मध्य प्रदेश के शाजापुर में राहुल गांधी की सभा में उमड़ा जन सैलाब

30 Sept 2023

केंद्र सरकार पर साधा निशाना कहा कांग्रेस की सरकार बनते ही जातिगत जनगणना कराएंगे

शाजापुर| शाजापुर में राहुल गांधी के भाषण के मुख्य बिंदु


राहुल ने कहा - "ये व‍िचारधारा की लड़ाई है"


  • एक तरफ कांग्रेस, दूसरी तरफ RSS/BJP

  • एक तरफ गांधी जी, दूसरी तरफ गोडसे

  • एक तरफ मोहब्‍बत, दूसरी तरफ नफरत


ree

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा


"भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान हम मध्यप्रदेश में 370 किलोमीटर चले। यात्रा के दौरान हम किसानों, युवाओं और माताओं-बहनों से मिले। उन्होंने मुझसे कहा कि मध्यप्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है।


भाजपा ने बच्चों के फंड, मिड-डे मील और स्कूल यूनिफॉर्म के फंड के साथ महाकाल कॉरिडोर में पैसा चोरी किया। व्यापम स्कैम में 1 करोड़ युवाओं को नुकसान पहुंचाया। यहां एमबीबीएस की सीट्स बेची जाती है और पेपर लीक किया जाता है।


मध्यप्रदेश के किसानों ने कहा कि यहां सरकार उनके फसलों का सही दाम नहीं देती है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने किसानों से जो वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया। हमने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक में किसानों का कर्जा माफ किया लेकिन यहां बीजेपी ने धोखा देकर सरकार चोरी कर ली।"


ree

आज मध्य प्रदेश के शाजापुर में जननायक राहुल गांधी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने मंच से कहा "प्यार, विश्वास और ऊर्जा से भरे जनसैलाब का साफ संदेश- मध्य प्रदेश में आ रही है कांग्रेस। मैंने संसद में अडानी के मुद्दे पर जैसे ही भाषण दिया। बीजेपी ने मेरी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं सच्चाई बोलता हूं।


इंफ्रास्ट्रक्चर, डीजल-पेट्रोल, फर्टिलाइजर के जरिए जनता की जेब से पैसा निकलता है और सीधा उद्योगपतियों की जेब में जाता है।


हमने कर्नाटक में गरीबों, महिलाओं, किसानों के लिए 5 गारंटी दीं और उन्हें पूरा किया। कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें गरीबों और कमजोरों के लिए काम करती हैं। सरकार जनता के लिए होनी चाहिए, ना कि एक या दो उद्योगपतियों के लिए। हम मध्य प्रदेश में ऐसी ही सरकार चलाना चाहते हैं।


बीजेपी ने कुछ दिन पहले महिला आरक्षण की बात की। इसपर कांग्रेस पार्टी ने सवाल पूछा- 'महिला आरक्षण में ओबीसी को आरक्षण क्यों नहीं दिया गया?'


राहुल ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि "पीएम मोदी कहते हैं कि बीजेपी में ओबीसी के एमएलए और एमपी हैं। ऐसे में आप यह याद रखिए कि कांग्रेस के 3 मुख्यमंत्री ओबीसी हैं। हिंदुस्तान में ओबीसी की आबादी कितनी है? क्या आपको पता है?


इस सवाल का जवाब कोई नहीं दे सकता।

इस सवाल का जवाब सिर्फ 'जातिगत जनगणना' से ही मिल सकता है। कांग्रेस की सरकार बनते ही हम जातिगत जनगणना कराएंगे।"


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page