top of page

नासा के इस अंतरिक्ष यात्री ने बनाया आईएसएस पर सबसे अधिक समय बिताने का कीर्तिमान

लॉस एंजिल्स। अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर सबसे लंबी यात्रा का कीर्तिमान स्थापित किया है। एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रुबियो ने सोमवार को अतंरिक्ष में लगातार 355 दिन बिताए गए एकल अंतरिक्ष उड़ान रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिसे नासा के अंतरिक्ष यात्री मार्क वंदे हेई ने 30 मार्च, 2022 को बनाया था।



नासा ने कहा कि रुबियो 27 सितंबर को अंतिरक्षि में 371 दिन बिताने के बाद वापस पृथ्वी पर लौटने की उम्मीद है। एजेंसी ने कहा कि सितंबर 2022 में आईएसएस पर जाने के बाद से रुबियो ने रोबोटिक्स, अंतरिक्ष भौतिकी और जीव विज्ञान से जुड़े कई प्रयोगों पर काम किया है और उन्होंने तीन स्पेसवॉक में भाग लिया है।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page