top of page

राहुल गांधी का मध्य प्रदेश दौरा तय

26 Sept 2023

30 सितम्बर को उज्जैन संभाग के शाजापुर जिले से करेंगे चुनावी अभियान का शुभारंभ

नईदिल्ली। शाजापुर जिले के कालापीपल में 30 सितम्बर को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी आम सभा का आयोजन किया है। इस जनसभा को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे यह उनका चुनाव अभियान के अंतर्गत पहला मध्य प्रदेश का कार्यक्रम होगा।



प्रदेश में नवंबर के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जहां भाजपा के दिग्गज नेता प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस भी अब इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। बता दें, मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी ने 12 जून को चुनावी शंखनाद किया था। उसके बाद अब राहुल गांधी आ रहे हैं।


मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन राजीव सिंह ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी 30 सितंबर को शाजापुर जिले की काला पीपल में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी का विधानसभा चुनाव से पूर्व मध्य प्रदेश का यह पहला बड़ा दौरा कार्यक्रम है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मध्य प्रदेश में जनता का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्नेह मिला था। राहुल गांधी का शाजापुर दौरा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए निर्णायक साबित होगा।


ये भी पढ़ें -



bottom of page