top of page

मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

26 Sept 2023

दरिंदगी के बाद सड़क पर फेंका, हालत गंभीर

उज्जैन(शुभम ताम्रकार)| मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसे बड़नगर रोड स्थित दांडी आश्रम के समीप फेंक दिया गया था। पुलिस को सूचना मिलने पर उसे उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे इंदौर रेफर किया गया है।


पुलिस के अनुसार बड़नगर रोड पर मुरलीपुरा(पुराना नाम मुल्लापुरा) के आगे सोमवार शाम खून से सने कपड़ों में एक बच्ची मिली थी जिसे उपचार हेतु सरकारी अस्पताल ले जाया गया था| यहाँ डाक्टरों द्वारा की गई प्रारंभिक जाँच में बच्ची के साथ दुष्कर्म होना सामने आया है| देर रात बच्ची की हालत खराब होने पर उसे इंदौर भेजा गया।


बच्ची किसी अन्य प्रदेश की बताई जा रही है| इसी वजह से वह अपने माता-पिता के बारे में एवं अन्य जानकारी नहीं दे पा रही है| उज्जैन पुलिस कल शाम से ही अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है| देर रात तक पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें बड़नगर रोड सहित इन्दौर रोड के सीसीटीवी कैमरें खंगालने में जुटी रहीं| पुलिस के ओर से बच्ची के साथ दुष्कर्म होने को पुष्टि की गई है|


ये भी पढ़ें -



bottom of page