top of page

इन्दौर में कांग्रेस ने निकाली सत्ता परिवर्तन यात्रा

इन्दौर(शैलेंद्र कश्यप)| भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं भय-भूख भ्रष्टाचार,बेरोजगारी एवं कांग्रेस की जीत को लेकर गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय से सत्ता परिवर्तन पदयात्रा निकली। कलेक्टर कार्यालय पर सत्याग्रह आंदोलन कर केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ सौपा ज्ञापन|


हजारो की संख्या मे शामिल हुए कांग्रेसजन


Indore Congress

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी और मोर्चा संगठन एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कमलनाथ के मार्गदर्शन एवं इंदौर शहर जिला प्रभारी महेन्द्र जोशी प्रदेश मोर्चा संगठन प्रभारी शोभा ओझा ,इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चड्ढा के निर्देश पर भाजपा सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ भय-भूख-भ्रष्टाचार,मंहगाई, बेरोजगारी,बढ़ते हुए अपराधों एवं नशा खोरी,महिलाओं पर अत्याचार के साथ ही अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के साथ ही आमजनता, किसान, व्यापारी, मजदूर,छात्र-छात्राओं, शासकीय कर्मचारी आदि परेशान हैं वही भारी बिजली के बिल, प्रदेश में युवा बेरोजगार, शासकीय कार्यालय में भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को लेकर एवं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी एवं मप्र राजीव विकास केन्द्र द्वारा गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय तक सत्ता परिवर्तन पदयात्रा निकाल कर कलेक्टर कार्यालय पर सत्याग्रह आंदोलन कर राष्टपति एवं राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एडीएम निशा डामोर को दिया गया।


इस दौरान कांग्रेसजन तख्क्तियां लेकर आगे चल रहे थे और नारे भी लगा रहे थे।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page