top of page

मंत्री तुलसी सिलावट द्वारा निकाली गई कलश यात्रा में महिलाओं में हुआ विवाद

इन्दौर(शैलेंद्र कश्यप)| सावेर में निकली कलश यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| चुनावी साल में मंत्री द्वारा महिलाओं को एकत्रित करके निकाली गई थी कलश यात्रा|


2 दिन पहले मंत्रिपुत्र का कलश देने के दौरान महिलाओं को वोट के लिए कसम खिलवाने का वीडियो भी हुआ था, वायरल


Kalash Yatra Sanwer

सांवेर विधानसभा में निकलने वाली कलश यात्रा में भारी भीड़ हो रही थी इस दौरान कुछ महिलाओं में आपस मे कहां सूनी हो गई जिसके बाद मंत्री के कलश यात्रा में महिलाएं आपस में एक दुसरे पर कलश से मारपीट करने लगी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया| विधानसभा में तुलसी सिलावट बीजेपी की तरफ से दावेदारी कर रहें हैं एवम यह कलश यात्रा तुलसी सिलावट के दावेदारी को देखते हुए अहम मानी जा रही है क्योंकि सावेर विधान सभा में 75%क्षेत्र ग्रामीण और 25%शहरी क्षैत्र है|


वही 2 दिन पहले मंत्री पुत्र का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह महिलाओं को कलश देकर पिता को वोट देने के लिए कसम खिला रहे थे चुनाव आते ही जहां नेता लोग जनता को अपने पक्ष में करना चाहते हैं उसके लिए सारे जतन करने में लगे हुए हैं वही वायरल वीडियो से लोगों में नेताओं के प्रति क्या प्रतिक्रिया की जाए इस असमंजस में रहते हैं|


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page