
18 Sept 2023
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में दिया बयान
इंदौर(शैलेंद्र कश्यप)| भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में बयान देते हुए कहा की आज हमने एक गाना सुना है, उस गाने की थीम कहां से आई वह पता करना चाहिए, मध्य प्रदेश सरकार आज बलिदान दिवस मना रही है जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया वही कांग्रेस के द्वारा लाया गया गीत पाकिस्तान का प्रेम दिखता है, पाकिस्तान थीम का गाना लाकर कांग्रेस प्रचार कर रही है, लेकिन मध्य प्रदेश की जनता चलो चलो कांग्रेस छोड़ो का जवाब देगी, विजयवर्जीय ने कहा कि मोदी जी के राज में पाकिस्तान भीख मांग रहा है, वही सोनिया गांधी के द्वारा दी जा रही गारंटी पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सोनिया गांधी का सपना है की कांग्रेस से प्रधानमंत्री बने लेकिन कांग्रेस अपना विश्वास खो चुकी है|
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा अब्दुल्ला का बर्बाद होना स्वभावी है, इन्होंने देश का शोषण किया, वही इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की इंडिया गठबंधन में सभी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार है, इसलिए कभी गठबंधन नहीं बन सकता, वही कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की कमलनाथ ने किसानों को डिफाल्टर बना दिया अब जो वो माफी यात्रा निकाल रहे हैं|
खंडवा में आयोजित हो रहे संत समागम पर कैलाश ने कहा की आदि शंकराचार्य भगवान शंकर के शिव स्वरूप थे, ओंकारेश्वर का स्थान बहुत ही पवित्र और पूज्य है मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं की मुख्यमंत्री ने प्रतिमा लगाई, एक तरफ कांग्रेस सनातन को खत्म करने की बात कह रही है ऐसे समय में शिवराज जी अथयात्मिक केंद्र बना रहे हैं|
ये भी पढ़ें -
