top of page

उज्जैन में दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची का हाल जानने कमलनाथ पहुँचे इंदौर

इंदौर(शैलेन्द्र कश्यप)| कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर के एमटीएच अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने उज्जैन में दुष्कर्म का शिकार हुई 12 साल की मासूम बच्ची का हाल जाना। उन्होंने डॉक्टर से चर्चा कर बच्ची के संबंध में जानकारी हासिल की और बेहतर इलाज के लिए बच्ची को दिल्ली या अन्य शहर ले जाने की राय भी दी।


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मैंने बच्ची का इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की है। उन्होंने मुझे कहा कि बच्ची की स्थिति अभी ठीक है। उसकी फिजिकल स्थिति ठीक है। ऑपरेशन के बाद रिकवरी हो रही है, लेकिन मनोस्थिति ठीक नहीं है। वह डिप्रेशन में है, इसके लिए साइक्रियाटिस्ट की व्यवस्था कर रहे हैं। यह बड़े दुख की बात है। ऐसी घटनाएं प्रदेश के नाम को कलंकित करती हैं|


कमलनाथ ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश, घोटाला प्रदेश और भ्रष्ट प्रदेश बना दिया गया है।'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से पीड़ित लड़की के परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी और उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के किसी बड़े अस्पताल भेजने के प्रबंध के लिए भी पार्टी तैयार है। कमलनाथ के मुताबिक, लड़की का इलाज कर रहे चिकित्सकों की राय है कि उसके स्वास्थ्य में सुधार के चलते उसे किसी दूसरे शहर के अस्पताल भेजे जाने की आवश्यकता नहीं है।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page