top of page

इंदौर पहुंची कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा

26 Sept 2023

जन आक्रोश यात्रा से उत्साहित नजर आए कांग्रेस कार्यकर्त्ता, रैली में सैकड़ो वाहन पर सवार थे कांग्रेस कार्यकर्ता

विधायक जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा मालवा क्षेत्र में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा सोमवार को देपालपुर और राऊ विस क्षेत्र से होते हुए इंदौर पहुंची शहर में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत धार रोड से हुई। वहां से , राज मोहल्ला, जवाहर मार्ग होते हुए जन आक्रोश यात्रा राजबाड़ा पहुंची राजवाड़ा पहुंचने पर अहिल्या माता को माल्या अर्पण करने के बाद सभा हुई एवं यही राजवाड़े पर यात्रा संपन्न हुई|



यात्रा में विधायक जीतू पटवारी, ने बताया कि युवा बेरोजगार हो रहा है। जितनी भी परीक्षाएं हुई वो सभी घोटालों की भेंट चढ़ गई। प्रदेश में आज हर आदमी पर 53 हजार रुपए का कर्ज है। वही लाडली बहन योजना को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज जी को 18 साल बाद बहनों की याद आई|



जन आक्रोश यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों से यात्रा शामिल हुए हैं। यात्रा में विधायक जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला, शहर अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा, गोलू अग्निहोत्री, स्वप्निल कोठारी, प्रमोद टंडन, विनय बकलीवाल, सत्यनारायण पटेल, पिंटू जोशी आदि उपस्थित रहे|


कांग्रेसियों की जन आक्रोश यात्रा में जाम में फंसे रहे कई वाहन



शहर में जन आक्रोश यात्रा धार रोड से शुरू हुई धार रोड से होते हुए यह यात्रा पहुंची इस पूरी यात्रा में जहां कई लोग शामिल हुए साथ ही दो पहिया वाहनों पर भी कांग्रेस के कार्यकर्ता थे वही जनता का भी अभूतपूर्व सहयोग कांग्रेस को मिलता नजर आया जहां एक और आक्रोश यात्रा भव्य थी वही जनता के लिए परेशानी का सबक भी बनी जिसमें कई वाहन जाम में फंस गए इस जाम में अधिकतर स्कूली वाहन फंसे हुए थे जिसमें बच्चे बैठकर परेशान होते रहे यात्रा राजवाड़ा पहुंचने हुए अपने पूरे शबाब पर थी और यही यात्रा का समापन हुआ धार रोड से राजवाड़ा तक पहुंचने में जहां एक और कई मंचों से यात्रा का स्वागत हुआ वही इस जन आक्रोश यात्रा में जनता भी शामिल नजर आई , इस बार कांग्रेस बीजेपी को जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से घेरती नजर आई वहीं भाजपा को कई घोटाले में शामिल बताया मध्य प्रदेश भाजपा सरकार को जीतू पटवारी ने जन आक्रोश यात्रा में खूब खरी खोटी सुनाई इस बार कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए|


ये भी पढ़ें -



bottom of page