top of page

MP News: ड्यूटी से वापस लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार खड़े ट्रक से टकराई

खनगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय पर आयोजित शिव डोला समारोह में ड्यूटी समाप्त कर सनावद लौट रहे दो उप निरीक्षक और एक आरक्षक की आज सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जबकि एक आरक्षक और एक नगर सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पुलिस कर्मचारियों की कार के एक खड़े ट्रक से टकराने के कारण हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव और अन्य अधिकारी सनावद पहुंचे।


सनावद के थाना प्रभारी निर्मल कुमार श्रीवास ने बताया कि बड़ूद गांव के पास सुबह लगभग पांच बजे हादसा हुआ। उप निरीक्षक विमल तिवारी और रमेश चंद्र भास्करे तथा आरक्षक मनोज कुमावत की मृत्यु हो गयी। कार में सवार आरक्षक रघुवीर रावत और नगर सैनिक कोमल दंगोड़े बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों को सनावद के सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इंदौर भेज दिया गया है।


सनावद थाने का स्टाफ खरगोन में आयोजित शिव डोला समारोह में ड्यूटी देने गया था और ड्यूटी समाप्त होने के बाद एक एक निजी कार से पांचों लौट रहे थे। कार खरगोन से लगभग 60 किलोमीटर दूर सनावद थाना क्षेत्र के बड़ूद गाव के पास एक खड़े वाहन से टकरा गई। विमल तिवारी इंदौर, रमेश चंद्र भास्करे बुरहानपुर क्षेत्र और मनोज कुमावत सिमरोल निवासी थे।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page