
4 Sept 2023
स्कूल के प्रबंधक और प्राचार्य ने बच्चों के साथ अनुविभागीय अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया
झाबुआ (थांदला) माणक लाल जैन| थांदला संस्कार पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ने प्राचार्य और स्कूली बच्चों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचकर विद्यालय के पीछे जल यंत्रालय के पास नगरपरिषद द्वारा बनाए गए कचरा संग्रहण स्थल को अन्य जगह विस्थापित करने हेतु ज्ञापन सोपा| स्कूल के पास कचरा स्थल से उड़ने वाली दुर्गंध और परिषद के कचरा वाहनों से कचरा खाली करने के समय डंपर आदि से पास ही बरसात का पानी भी इकठ्ठा होने से पानी कचरे के ढेर में मीलकर जल यंत्रालय के पानी मे पहुंच रहा संस्कार पब्लिक स्कूल तक गंदगी की बू और कचरा धुल उड़कर आने से विद्यालय के बालको को लंच के समय घर से लाया नाश्ता भी नहीं कर पाते हे और दुर्गंध से बच्चों को मामीट जी मचलाना, सरदर्द,उलटीया भी हो रही हे पूर्व में स्कूल प्रबंधक ने इस बावद नगरपरिषद अध्यक्षा और सी एम ओ को मोखीक जानकारी दी जा चुकी हे स्कूल के बच्चों को की पढ़ाई में व्यवधान भी हो रहा हे अंत जो कचरा जल यंत्रालय के पास डाला गया हे वह इकठ्ठा करके नगर से बाहर किसी अन्य स्थान पर जल्दी करवाया जाए कचरा संग्रहण एवं निस्तारण जल्दी करने के बावद आज अनुविभागीय अधिकारी के नाम एक ज्ञापन दिया जिसकी प्रति जिला कलेक्टर सु श्री तन्वी हुड्डा के नाम और नगरपरिषद अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी सुनील पडदा नगर परिषद सी एम् ओ भारत सिंह टांक के नाम ज्ञापन संस्कार पब्लिक स्कूल प्रबंधक श्रीमती ममता कांकरिया प्राचार्य ललीत कांकरिया स्कूल का स्टाफ व स्कूली बच्चों ने ज्ञापन सौंपा|
ये भी पढ़ें -
