
इंदौर(शैलेंद्र कश्यप की विशेष रिपोर्ट)। नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले पबों पर पुलिस एक्शन की तैयारी में है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस ग्राहक बनकर एंट्री करेगी और छापेमार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ऐसे 25 पबों को चिन्हित किया है।
पबों पर एक्शन की तैयारी में पुलिस
पुलिस ग्राहक बनकर मारेगी छापे
25 पबों को किया चिन्हित
इंदौर। नियम कायदे ताक में रखने वाले पब-बार पर पुलिस एक्शन की तैयारी में है। 25 पबों को चिन्हित किया है जो विदेशी लड़कियों के डांस और ड्रग्स सप्लाई में लिप्त है। पुलिस स्वयं ग्राहक बनकर पबों में छापे मारेगी।
पब कल्चर के कारण शहर में नाईट कल्चर के कारण बदनामी के हालात बन रहे है। पुलिस कागजों पर रूपरेखा तो बनाती है लेकिन असल में कुछ नहीं होता। हाल में हुई घटनाओं के बाद पुलिस ने दोबारा मैदान संभाला है। लगभग 25 पबों को चिन्हित किया है जिनमें ड्रग्स सप्लाई से लेकर नाबालिग लड़कियों की एंट्री और विदेशी लड़कियों के साथ डांस पार्टी का आयोजन होता|
ये भी पढ़ें -
