top of page

MP News: किसानों के समर्थन में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का जंगी प्रर्दशन

इन्दौर(शैलेंद्र कश्यप)| किसानों के समर्थन में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निवास भी शामिल हुए। जीतू पटवारी सहित सभी किसान ट्रैक्टर और ट्रॉली में सवार होकर इंदौर के लिए रवाना हुए, लेकिन प्रशासन ने उन्हें शहरी क्षेत्र में दाखिल नहीं होने की हिदायत दी,लिहाजा बड़ी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों ने राजेन्द्र नगर इलाके में ही बैरिकेट्स लगाकर किसानों और कांग्रेस नेताओं को रोक दिया,इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच विवाद की भी स्थिति बन गई। वही इस प्रदर्शन और रैली में 700 से अधिक किसान शामिल हुए है। वही किसानों ने चेतावनी दी है की अगर प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई तो वे आगे भी उग्र प्रदर्शन करेंगे।


ree

काफी देर तक चले हंगामे और प्रदर्शन के बाद किसान और कांग्रेसियों ने राजेन्द्र नगर इलाके के रेती मंडी इलाके में ही पुलिस और प्रशासन को अपना ज्ञापन देते हुए प्रदर्शन समाप्त कर दिया।कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का कहना है की किसानों का विरोध 3200 एकड़ में विकसित किए जा रहे इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमी कॉरिडोर के लिए है जहां होने वाले जमीन अधिग्रहण को लेकर किसान लंबे समय से विरोध कर रहे है। वहीं प्रशासन के द्वारा तय गाइडलाइन को दरकिनार करते हुए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है इसके विरोध में 16 गांवों के किसान जुटे हैं और अपने ट्रैक्टरों को लेकर कलेक्ट्रेट जाकर कलेक्टर से उचित निर्णय लेने की गुहार लगाने के लिए यह रैली निकाली है।


ree

वही जिला प्रशासन की तरफ से एडीएम रौशन राय ने किसानों से ज्ञापन लेकर उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page