top of page

MP News: केंद्रीय राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने इन्दौर में ली प्रेसवार्ता

इन्दौर(शैलेंद्र कश्यप)| केंद्रीय राजमंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने इन्दौर के रेसिडेंसी कोठी पर प्रेसवार्ता को किया संबोधित।


केन्द्र और राज्य सरकार के कार्य गिनाए|


मध्यप्रदेश सरकार गरीबों, दलितों , महिला सशक्तीकरण एवं जन जातियों के उत्थान की बात नही करती अपितु करके दिखाती है -


वीके सिंह ने इंदौर प्रवास पर रेसिडेंसी कोठी पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने गरीबों, दलितों , महिला सशक्तीकरण एवं जन जातियों के उत्थान की बात ही नही की अपितु 1.5 करोड से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर भी आए हैं वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 44 लाख से अधिक लोगो को घर उपलब्ध कराए गए है, प्रदेश स्तर पर भी मुख्य्मंत्री आवास योजना चलाई जा रही है जिसका उद्देश्य है कि केंद्र के पैमाने पूर्ण ना करने वाले परिवारों को आवासीय मदद की जा सके।


केन्द्र सरकार की तारीफ करते हुए बताया कि


बीते 9 वर्षो में . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में कई योजनाओं के माध्यम से विकास एवम सामाजिक विकास को बढ़ाया है|


देश में विकास की दर बढ़ रही है तो उसके अनुसार बिजली की आवश्यक्ता भी बढ़ रही है, इसको ध्यान में रखते हुए 5 गुना बिजली उत्पादन को सरकार ने बढ़ाया है, समरसता के प्रतीक रविदास जी का भव्य स्मारक का निमार्ण 100 करोड की लागत से किया जा रहा है, 42 लाख महिलाओ को उज्जवला कनेक्शन द्वारा लाभ प्रदान किया जा रहा है, पेट्रोल के दाम कम करने हेतु कई कार्य योजना संचालित है जन जातियों हेतु आवास, शिक्षा सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है, केंद्र सरकार की योजनाओं को सबसे ज्यादा बेहतर रूप से मध्य प्रदेश में लागू किया गया है, मध्य प्रदेश में सड़क प्रगति अन्य प्रदेश से बेहतर रूप से संचालित है|


वीके सिंह ने कहा कि जल्दी ही हम अर्थव्यवस्था में तीसरे स्थान पर आ जायेंगे, G 20 भारत की कूटनीतिज्ञ सक्षमता की ताकत है, इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, उपस्थित है।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page