top of page

MP News: कांग्रेसियों ने ओवर कॉन्फिडेंस में दी सीएम शिवराज और उनके मंत्रिमंडल को विदाई

1 Sept 2023

प्रदेश से बीजेपी के विदाई की फेयरवेल पार्टी का किया आयोजन

इन्दौर(शैलेंद्र कश्यप)| जहाँ एक और कांग्रेस में अभी तक प्रत्याशियों के अते पते नहीं हैं वहीं बीजेपी ने अपने कई उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है| आने वाले चुनाव में कांग्रेस अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए बीजेपी को निशाना बना रही है इसी तारतम्य में आज इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अनोखा प्रदर्शन किया गया, जिसमे उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विदाई समारोह का आयोजन किया गया, इस मौके पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा सहित कुछ ही कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।


कांग्रेस द्वारा आयोजित किए गए इस विदाई समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुखोटा पहनकर एक युवक को बिठाया गया और शाल श्रीफल और पुष्प हार पहना कर विदाई दी गई, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्रिमंडल के सदस्यों को विदाई समारोह के रूप में विरोध प्रदर्शन किया गया, इनके साथ ही भाजपा सरकार पर तमाम गंभीर आरोप लगाए गए, जिसमें 50% कमीशन और भ्रष्टाचार की सरकार बताते हुए यह विरोध समारोह प्रदर्शन रखा गया था... जहाँ प्रदेश सरकार द्वारा ली गई लाखों रुपए के कर्ज और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कई पोस्टर भी लगाए गए|


प्रदेश की अन्य ख़बरें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page