top of page

MP News: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुँचे भोपाल के करुणाधाम आश्रम

भोपाल| करूणाधाम आश्रम में 27 से 29 अगस्त तक चल रहे गुरूदेवालय स्थापना समारोह में 28 अगस्त को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुँचे| आश्रम में परमपुज्य गुरुदेव सुदेश शांडिल्य जी महाराज के सानिध्य में चित्रा रॉय जी द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी गई|


तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा परमो धर्म वाहन रैली से हुआ था| करूणाधाम आश्रम मध्य प्रदेश में आध्यात्म के सबसे बड़े केन्द्रों में से एक है| आश्रम के संस्थापक गुरुदेव सुदेश शांडिल्य जी महाराज के तत्वाधान में आश्रम प्रदेश में भिन्न-भिन्न प्रकार की सेवाएँ प्रदान की जाती हैं|


करुणाधाम आश्रम के बारे में


करुणाधाम आश्रम एक दिव्य और आध्यात्मिक धार्मिक स्थान है, जो जाति और धर्म से परे मानवता की सेवा के सिद्धांत पर स्थापित किया गया है। स्थापना के बाद पिछले 40+ वर्षों से आश्रम समाज के सभी वर्गों की सेवा करने के उद्देश से शिक्षा, स्वैच्छिक चिकित्सा और कल्याण सेवाओं के क्षेत्र में सुविधाएँ प्रदान करता है।


आश्रम एक ऐसा संगठन है, जो भोपाल की मलिन बस्तियों में एक अध्ययन केंद्र जैसे विभिन्न पहलुओं के साथ समाज की सेवा करता है| यही नहीं अब आश्रम धीरे-धीरे अपनी सेवाओं का विस्तार पूरे प्रदेश में कर रहा है|


समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश


आश्रम के माध्यम से समाज की सेवा के लिए लगातार काम किया जाता है| आश्रम की मुख्य सेवाओं में गरीब छात्रों के लिए अध्ययन केंद्र स्थापित करना, स्वैच्छिक चिकित्सा सेवाएं जैसे चिकित्सा शिविर और होम्योपैथिक क्लिनिक का निर्माण एवं संचालन, गौशाला, भोजन वितरण कार्यक्रम, एम्बुलेंस सेवाएं और अंत्येष्टि सेवा वैन उपलब्ध करना आता है|


गुरुदेव का उद्देश समाज के सभी वर्ग के लोगों एक सूत्र में जोड़ना है| वे बिना किसी भेदभाव के आश्रम के माध्यम से ये सभी सेवाएँ पिछले कई वर्षों से प्रदान कर रहे हैं|


आश्रम से जुड़ी अन्य ख़बरें -


https://www.malwaherald.com/mp/mp-cm-chouhan-welcomed-the-sewa-parmo-dharma-vehicle-rally-of-karunadham-ashram-bhopal



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page