
31 Aug 2023
माफिया अभियान के तहत धार पुलिस को मिली बड़ी सफलता
धार(आशीष पंचोली)| पुलिस द्वारा पिछले 15 दिनों मे लगातार कार्यवाही कर, जिलें में कुल 30 प्रकरण पंजीबद्ध कर कुल 133 फायर आर्म्स, जिसमें 125 देशी कट्टे, 6 देशी पिस्टल, 2 रिवाल्वर व 73 जिंदा कारतूस कीमती 13,25,100 रुपये का मश्रुका जप्त किया। 2 आरोपीयो को गिरफ्तार कर कुल 53 अवैध आर्म्स जिसमें 51 देशी कट्टे, 2 देशी पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस तथा हथियार बनाने के उपकरण जप्त । पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर राकेश गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा अवैध आग्नैय शस्त्र के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत बाकलवार एवं अनुविभागीय अधिकारी मनावर धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक कमलेश सिंगार एवं सायबर शाखा प्रभारी भेरूसिंह देवड़ा को उचित कार्यवाही हेतु लगाया था। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी मनावर ने क्षेत्र में अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत किया, जिससे मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाकानेर से हथियार की सप्लाई करने के लिए जाने वाला है। सूचना पर से आरोपी राहुल पिता किशोर जाति सिकलीगर उम्र 27 साल निवासी चिकली मोहल्ला बाकानेर थाना मनावर जिला धार को घेरा बंदी कर पकडा गया। मौके से आऱोपी के कब्जे से बारह बोर देशी कट्टे, बारह बोर के 5 जिन्दा कारतूस व बिना नम्बर की पल्सर मोटर साईकिल जप्त कर आऱोपी राहुल पंजाबी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया। अनुसंधान के दौरान आऱोपी राहुल पंजाबी से पुछताछ करते आऱोपी द्वारा अपने साथी गुरूचरण, गुरूनंदन चावला निवासी बारिया गंधवानी व अन्य साथी के साथ मिलकर बाकानेर व बारिया के जंगल में अवैध हथियार बनाना कबूल किया। तथा आरोपी राहुल पंजाबी ने बताया कि कुछ बने हुए देशी कट्टे व पिस्टल मैंने अपने घर के पीछे छुपाकर रखे है जिस पर से मनावर पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशादेही पर से 2 देशी पिस्टल, 29 देशी बारह बोर के कट्टे बरामद किये गये। अनुसंधान के दौरान साथी आऱोपी गुरूचरण और गुरूनंदन चावला निवासी बारिया को थाना मनावर पुलिस एवं सायबर शाखा टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए, ग्राम बारिया के पीछे जंगल से गिरफ्तार कर आऱोपी के कब्जे से कुल 20 देशी बारह बोर के कट्टे व अवैध हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये गये । उक्त कार्यवाही में एसडीओपी मनावर धीरज बब्बर ,थाना प्रभारी मनावर कमलेश सिंगार, थाना प्रभारी टाण्डा गुलाब सिहं भयड़िया, सायबर शाखा प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा, उनि राहुल चौहान, उनि अभिषेक जाधव चौकी प्रभारी बाकानेर उनि नीरज कोचले, चौकी प्रभारी सिंघाना उनि भुपेन्द्र खरतिया, उनि दिलीप कुमार तडेवला, सउनि राजेश हाडा, सउनि रामसिंह गौर, प्रआर. 105 विजय सिंह भाटी, प्रआर. 12 राजेशसिंह चौहान, प्रआर. 71 सर्वेशसिंह सोलंकी, प्रआर. 685 संजय सोलंकी, आर. 70 बलराम भंवर, आर. 872 शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, आर. 223 प्रशांत सिंह चौहान, आर. 538 अंकित रघुवंशी, आर. 985 भानु प्रताप सिंह राजपूत, आर. 632 राहुल जायसवाल, आर. 901 शुभम शर्मा, आर. 124 तरुण सिंह बैस, आर. 1002 सुरेश भौंसले, आर. 1019 जितेन्द्र, आर. 638 ललित कुमरावत, आर. 945 राघवेन्द्रसिंह परमार का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह ने टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें -
