
4 Sept 2023
क्राइम ब्रांच ने माँ बेटी को पकड़ा
इंदौर(शैलेंद्र कश्यप)| पुलिस लगातार ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वहीं क्राइम ब्रांच और परदेसी पुरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है जो अपनी चप्पल में विशेष जगह बनाकर उसको छुपा कर लेकर आ रही थी|

मामला इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र का है जहां क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो महिलाएं ब्राउन शुगर की तस्करी करने के लिए आने वाली है सूचना की तस्तीक करने के बाद क्राइम ब्रांच ने परदेसी पुरा पुलिस को इसकी जानकारी दी जहां पुलिस और क्राईम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भंडारी ब्रिज के पास दो महिलाओं को आते हुए देखा जिसमें एक महिला लडखडा कर चल रही थी जब पुलिस ने इन्हें रोका और पूछताछ की तो महिला ने बताया कि उसे पेर में चोट आई है जिसके कारण वह ऐसी चल रही है लेकिन जब महिला के सैंडल की तलाशी ली गई तो महिला ने उसमें विशेष जगह बनाकर ब्राउन शुगर छुपा कर रखी थी दोनों महिलाओं के पास से कुल 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। पकड़ी गई महिलाओं का नाम रेखा यादव और गीता माली है दोनों आपस में रिश्तेदार हैं जो राजस्थान से ब्राउन शुगर लाना बता रही है फिलहाल पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ में जुटी है जिसे और भी खुला से होने की संभावना है|
ये भी पढ़ें -
