top of page

MP News: गोगानवमी पर सफाई मित्रो की छुट्टी पर आज चलेगा विशेष सफाई अभियान

8 Sept 2023

जनप्रतिनिधी निगम अधिकारीयों के साथ इन्दौर की जनता और संस्थाएं होंगी सफाई अभियान में शामिल

इन्दौर(शैलेंद्र कश्यप)|

  • गोगानवमी पर्व पर सफाई मित्रो के सम्मान में शहर के विभिन्न स्थानो पर जनभागीदारी से चलेगा आज स्वच्छता अभियान

  • महापौर व आयुक्त द्वारा शहरवासियों से स्वच्छता महा जनभागीदारी अभियान में सम्मिलित होने की अपील

मध्यप्रदेश में इंदौर, स्वच्छता में रहेगा नंबर वन...इस बात को अमलीजामा पहनाने के लिए सफाईकर्मी ही नहीं, बल्कि शहर का हर नागरिक जुटेगा|


इन्दौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त हर्षिका सिंह एवं स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि वाल्मीकि समाज के आराध्य देव श्री वीर गोगा जी कि 08 सितम्बर 2023 को गोगा नवमी पर्व होने से आज सफाई मित्रो के अवकाश के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित ना हो इस उददेश्य से शहर के विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही शहर के विभिन्न संगठनों, रह वासियों के साथ ही निगम अधिकारियों द्वारा अपने अपने झोन/वार्ड क्षेत्र में स्वच्छता महा जनभागीदारी अभियान चलाया|

इसके साथ ही महापौर एवं आयुक्त द्वारा स्वच्छता महा जनभागीदारी अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानो पर जनप्रतिनिधियों के साथ ही विभिन्न संगठनो के माध्यम से अभियान में सम्मिलित हो कर साथ ही सफाई कार्य के पर्यापत संसाधन उपलब्ध कराने के संबंध में भी विभागीय अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये|


महापौर पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह ने शहर के समस्त सफाई मित्रों को गोगा नवमी की शुभकामनाएं देते हुए, शहर के समस्त नागरिकों से अपील की है कि निगम के समस्त सफाई मित्र पुरे सालभर मौसम की परवाह किये बिना और पुरी शिददत से सफाई मित्र हमेशा फिल्ड में रहते हुए, सफाई अभियान को जारी रखते है, इस समय हम सभी का दायित्व है कि जिस दिन उनकी छुटटी है, उस दिन हम अपने इंदौर शहर को साफ बनाने के लिये सफाई मित्रो के सम्मान में हम भी उतरे मैदान में और अपने गली, मोहल्ले, वार्ड/झोन/क्षेत्र में स्वच्छता महा जनभागीदारी सफाई अभियान में सम्मिलित होकर जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान को सफल बनावे।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page