top of page

रैली नहीं यह रेला है कलसिंग भाभर का मेला है

झाबुआ (थांदला) माणक लाल जैन| बुधवार 15 नवम्बर को विधानसभा 194 भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कल सिंह भाबर ने नगर की संस्कार पब्लिक स्कूल से हजारों की संख्या में भीड़ के हुजूम विशाल जनसमुदाय के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से रैली निकालकर अपना दिखाया दम रैली में ढोल मादल रंग बिरंगी पोशाकों के साथ नाचते गाते महीलाए ओर कार्यकर्ता ये रैली नहीं ये रेला कलसिंग भाबर मेला नारे लगाते हुवे थांदला नगर में निकले और लाडली बहना की हजारो कि संख्या कलसिंग भाबर भाई को वोट दिलाने थांदला नगर में नाचती गाती आई वही थांदला विधानसभा 194 के उम्मीदवार कलसिंह भाबर ने संबोधित करते हुए कहा कि गांव गांव नगर नगर के विकास के लिए भाजपा को वोट दें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराजसिंह चौहान का कमल के फूल को मजबूत करें और लाडली बहनों को धन्यवाद दिया और उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में सम्मिलित विधानसभा प्रभारी कमलेश दातला विधानसभा सह प्रभारी मुकेश मेहता पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज जागीरदार राठौड़ मंडल अध्यक्ष रोहित वैरागी ग्रामीण के सभी पंचायत के सरपंच मंडल के सभी अध्यक्ष कार्यक्रम में सम्मिलित हुवे|





ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page