
कई बार न चाहते हुए भी कानूनी मामलों में फंसना पड़ जाता है। यदि आप भी कोर्ट-कचहरी के चक्करों में फंस गए हैं और उससे निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा है तो कुछ उपायों को कर सकते हैं।
तो चलिए जानते हैं उपाय....
यदि आपको कोर्ट से संबंधित किसी कार्य के लिए जाना है तो मुहूर्त को ध्यान में रखकर जाएं। शुभ मुहूर्त के कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होता है।
इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्यों के लिए जाते समय गहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। माना जाता है कि इससे परिणाम पक्ष में आने की संभावना बढ़ जाती है।
यदि किसी केस की सुनवाई है तो फैसला अपने पक्ष में आए इसके लिए 11 अकीक पत्थर किसी मंदिर में दान करें।
जब किसी जरूरी मामले की सुनवाई होनी हो तो उससे पूर्व अपने वकील को पेन और कपड़े भेंट में दें।
यदि आप किसी कानूनी मामले में फंसे हुए हैं तो प्रत्येक शनिवार को काली गाय को चारा खिलाएं और हर शनिवार को तेल में बनी हुई पूड़ी कौवो को डालें।
काले कुत्ते को रोटी खिलाएं और कोर्ट की सुनवाई पर जाने से पहले किसी भैरव मंदिर में जाकर भगवान भैरव के सामने तेल का दीपक प्रज्वलित करके, उनसे सफलता प्राप्ति की प्रार्थना करें।
कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचने के लिए सबसे अच्छा उपाय हनुमान जी की आराधना मानी गई है। हनुमान मंदिर में जाकर चमेली का तेल का दान करें और बजरंगबली के सम्मुख बैठकर हनुमान चालीसा या फिर बजरंग बाण का पाठ करें। भगवान हनुमान से समस्या निवारण की प्रार्थना करें उनकी कृपा से अवश्य ही परिणाम अच्छे होंगे।
कैसा भी हो मुकदमा इस टोटके से मिलेगी जीत, आजमाकर देखें
मुकदमे में जीत कैसे मिले, यह सिर्फ वकील पर निर्भर नहीं होता है। ज्योतिष शास्त्र में दिए गए छोटे उपाय करके भी विजयश्री पाई जा सकती है।
1- जब आप सुनवाई के लिए घर से निकलें तो अपने साथ एक मुट्ठी भर सफेद चावल बिना टुटे हुए लेकर जाएँ और उन्हें कोर्ट कचहरी में, जिस कक्ष में सुनवाई हो रही हो, वहाँ चावल को दाहिने तरफ फेंक देवें । ध्यान रखें ऐसा करते समय आपको कोई भी देखे नहीं, निश्चित ही आप ही विजयी होंगे ।
3- यदि आप हिमम्त हार चुके हो, आपका धैर्य जवाब दे गया हो, गवाह के मुकरने की आशंका हो अथवा अपने वकील की योग्यता संदिग्ध लगे तो कचहरी जाते समय अपने साथ एक हत्था जोड़ी लेकर जाए, हत्था जोड़ी में थोड़ा सा सिंदूर जरूर लगा ले ।
4- एक पीला नींबू ले और उसके चारों कोनो पर चार लौंग गाड़ दें, अपने कुल देवता इष्ट देव से मुकदमे में सफलता की प्रार्थना करें। उस नीबू को कचहरी जाते समय अपने साथ रखें।
5- मंगलवार, गुरुवार या अमावस्या के दिन बिना टूटा हुआ भोजपत्र खरीद कर लावें फिर जिस व्यक्ति से आपका मुकदमा चल रहा हो, उसका नाम अनार की लकड़ी द्वारा रक्त (लाल) चन्दन से लिखें और लिखने के बाद शहद की शीशी में डुबाकर उसे रख दें । इस टोटके से शत्रु का हृदय परिवर्तन हो जायेगा और वह मुकदमा वापस ले लेगा ।
6- आप जब न्यायालय जाएं, उससे पहले घर में पूजा स्थल पर 4 गोमती चक्र स्थापित कर उनकी पूजा करें और जब न्यायालय जाने लगें तो उन गोमती चक्रों को अपनी दाहिने जेब में डाल ले, आप देखेंगे की फैसला आपके हक में होगा तथा आपको विजय प्राप्त होगी ।
7- किसी मुकदमे में विजय के लिए आप लाल या सिंदूरी रंग का 7 या 5 रत्ती का मूंगा रत्न तिकोना आकृति का सोने की अंगूठी में बुधवार को धारण करने से मुकदमे में विजय होती है और हर कार्य में सफलता मिलती है या मूंगा अनामिका उंगली में ही धारण करना चाहिए ।
मुकदमे में विजय श्री के लिए इन दो मंत्रों का करे प्रयोग
-1- यदि आपका मुकदमा लंबे समय से अटका हुआ हो, तो
" ॐ क्रां क्रां क्रां धूम्रसारी बदाक्षं विजयति जयति ओं स्वाहा ।"
या
हे चक्रधरः हे चक्रपाणिनः
हे चक्रायुधधारीयः नमोह नमः
उक्त मंत्रों को 11000 बार जप कर लें, एक माह तक प्रतिदिन जप करने से यह मंत्र सिद्ध हो जायेगा ।
सुनवाई वाले दिन घर से निकलने से पहले और कोर्ट में जाकर भी जिस कक्ष में सनवाई हो रही हो वहां इस मंत्र को 11 (ग्यारह) बार मन ही मन पढ़ लें । मुकदमे में जीत निश्चित है।
मात्र इस एक उपाय से मुकदमे में होगी विजय
यदि आप किसी भी तरह के कोर्ट/कचहरी के मामले में फंस गए हैं और आप निर्दोष हैं तो आपके लिए यहां प्रस्तुत है लाल किताब का एक मात्र अचूक उपाय।
आपका किसी के साथ मुकदमा चल रहा हो और आप उसमें विजय पाना चाहते हैं तो थोड़े से चावल लेकर कोर्ट में जाएं और जिस कमरे में आपका मुकदमा चल रहा हो उसके बाहर फेकें तो ज्यादा अच्छा है।
परंतु याद रहे आपको चावल ले जाते या कोर्ट में फेंकते समय कोई देखे नहीं अन्यथा लाभ नहीं होगा। यह उपाय आपको बिना किसी को पता लगे करना होगा। हालांकि ये उपाय लाल किताब के किसी विशेषज्ञ से पूछकर ही करेंगे तो ज्यादा अच्छा है।
ये भी पढ़ें
