top of page

नवरात्री के आठवे दिन करें महागौरी की पूजा

24 Oct 2023

नवरात्री के आठवे दिन बैंगनी रंग के वस्त्र धारण करें

नवदुर्गा के आठवा रूप हैं महागौरी| नवरात्रि के आठवें दिन महा अष्टमी पर महागौरी की पूजा की जाती है| महागौरी का अर्थ है 'महान और उज्ज्वल'| महागौरी धन वैभव और सुख-शांति की अधिष्ठात्री देवी हैं|


महागौरी अन्नपूर्णा स्वरूप, श्वेतवर्ण और श्वेत वस्त्रधारी हैं, इन्हें गायन-संगीत प्रिय है| महागौरी सफ़ेद वृषभ पर सवार हैं, इन्हें श्वेतांबरधरा, वृषारूढा आदि नामों से भी जाना जाता है|


माँ पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी| इस तपस्या से उनका शरीर काला पड़ गया था| भगवान शिव ने देवी की तपस्या से प्रसन्न होकर उनके शरीर को गंगा-जल से धोया| इससे देवी विद्युत के समान अत्यंत कांतिमान गौर वर्ण की हो गईं| देवी पार्वती के इस स्वरूप को महागौरी के नाम से जाना गया|


महागौरी की उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से दी गई है| इनकी आयु आठ साल की मानी गई है|


ये भी पढ़ें -



bottom of page